चितकारा यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में दो पूर्व छात्र गिरफ्तार

by

सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाकर छात्रों को भड़काने का आरोप, FIR में नामजद 10 अन्य की तलाश जारी

राजपुरा, 2 अक्टूबर। चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्र हिंसा और हंगामे के मामले में पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को दो पूर्व छात्रों हिमांशु और आर्यन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पर सोशल मीडिया ग्रुप्स में भ्रामक संदेश प्रसारित कर छात्रों को भड़काने का आरोप है।

SSP हरमनदीप सिंह हंस के अनुसार, 25 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे शुरू हुआ तनाव अगले दिन तक जारी रहा। हॉस्टल से डरावनी आवाजें आने और कुछ छात्राओं के लापता होने की अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हो गए थे। शुरुआती जांच में हॉस्टल से आई आवाजों को छात्रों की शरारत बताया गया है।

हंगामे के दौरान दो पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की गई और कर्मचारी अजय कुमार के साथ मारपीट का मामला भी सामने आया। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने की बात पुलिस जांच में सामने आई है।

पुलिस ने 29 सितंबर को FIR दर्ज की थी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा, गैरकानूनी जमावड़ा और आपराधिक साजिश समेत विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

FIR में नामजद 10 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी करते हुए यह भी जांच कर रही है कि घटना में और किन लोगों की भूमिका रही। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र नवरात्रि पर झलेड़ा मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन संध्या में हुए उपमुख्यमंत्री शामिल

ऊना, 31 मार्च। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरे प्रदेश में झूठी बयानबाज़ी और निजी हमले कर के वोट मांग रही है कांग्रेस : डेढ़ साल सरकार में रहकर कोई काम नहीं किया तो किस मुद्दे पर चुनाव लड़े कांग्रेस : जयराम ठाकुर

देश ने तय किया है कि मोदी के साथ चलना है, नारी शक्ति के अपमान का बदला लेंगा हिमाचल एएम नाथ। पांगी/चंबा :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भरमौर विधान सभा के पांगी में...
पंजाब

सचिव कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से नशाखोरी व तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर करवाया गया वैबीनार

होशियारपुर: सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से आज नशाखोरी व तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर वैबीनार का आयोजन किया गया। वैबीनार के दौरान उन्होंने नशा छुड़ाओ केंद्र, सिविल अस्पताल...
article-image
पंजाब

रमनप्रीत ढिल्लों बीएएम खालसा कालेज का प्रधान चयनित :अकाली नेता जिंदर सिंह गिल को-ओपरेटिव सोसायटी के प्रधान चयनित

गढ़शंकर, 21 अगस्त: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता जिंदर गिल सर्वसम्मति सहकारी समिति चाहलपुर के अध्यक्ष चुने गए और रमनप्रीत सिंह ढिल्लों निवासी फतेहपुर कलां बब्बर मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के सर्वसम्मति से...
Translate »
error: Content is protected !!