राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा :…..बोले- कहा-लगता है, अब छुट्टी लेनी चाहिए : शायद पायलट को लगा ‘राजा’ को हटाने का समय आ गया

by

साढ़े चार साल बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से विदाई; बोले- अब मैं पूर्व अध्यक्ष हूं, जो कहना था राहुल गांधी से कह दिया

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना औपचारिक इस्तीफा सौंप दिया। मुलाकात के बाद वड़िंग ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी के साथ अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के अनुभव साझा किए और पंजाब के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल तक जिम्मेदारी निभाने के बाद अब उन्हें लगता है कि कुछ समय आराम करना चाहिए।

वड़िंग ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी, उसे उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाया और इसके लिए वह नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकाल लंबा हो या छोटा, ऐसा होना चाहिए जिसे लोग याद रखें। इस्तीफा सौंपने के बाद उन्होंने खुद को ‘पूर्व अध्यक्ष’ बताया।

सचिन पायलट पर वड़िंग का बयान

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट को लेकर वड़िंग ने कहा कि पायलट को पंजाब का प्रभारी बनाए जाने के बाद वह उनसे औपचारिक मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन उसके बाद उनकी मुलाकात नहीं हुई। वड़िंग ने कहा कि उनके पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है, लेकिन उन्हें लगता है कि शायद सचिन पायलट ने तय किया होगा कि अब ‘राजा’ को पद से हटाने का समय आ गया है। उन्होंने इसे अपनी धारणा बताते हुए कहा कि इसके समर्थन में उनके पास कोई ठोस प्रमाण नहीं है।

वड़िंग ने कहा कि पंजाब को लेकर उन्हें जो बातें कहनी थीं, वे राहुल गांधी के सामने रख चुके हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी, इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा भी उन्हें ही सौंपा।

पत्नी के साथ बंगला साहिब में की अरदास

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद वड़िंग अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे और अरदास की। उन्होंने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी, उसे उन्होंने स्वीकार किया और पार्टी के निर्देशों का पालन किया।

वड़िंग का इस्तीफा ऐसे समय हुआ है जब पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया चल रही है और 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश इकाई के नेतृत्व को लेकर बदलाव हुआ है। कांग्रेस ने हाल ही में पंजाब के प्रभारी के तौर पर सचिन पायलट को जिम्मेदारी दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंचायतें, पंचायत समितियां व जिला परिषदें भंग : ग्राम पंचायतों के चुनावा 31 दिसंबर से पहले और जिला परिषदों व पंचायत समितियों के चुनाव 25 नवंबर से पहले होगे

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार दुारा जिला परिषदों, पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों के चुनावों के लिए अधिसूचना जारी करते हुए सभी जिला परिषदें, पंचायत समितियां व ग्राम पंचायतें तुंरत प्रभार से भगे कर दी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना के नेतृत्व में रोटरी आई डोनेशन क्लब ने दी जस्टिस तलवंत सिंह को दी सेवाकार्यों की जानकारी जस्टिस तलवंत सिंह ने सेवाकार्यों के लिए हर संभव मदद देने का दिया आश्वासन

होशियारपुर 9 जून : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के नेतृत्व में रोटरी आई डोनेशन क्लब के सभी सदस्यों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व जस्टिस तलवंत सिंह को रोटरी क्लब द्वारा किये जा...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने डघाम में 11 लाख से बनी आधुनिक लैब का किया उद्घाटन

गढ़शंकर, 9 अप्रैल: पंजाब शिक्षा क्रांति अधीन पंजाब के विभिन्न स्कूलों में हुए विकास कार्यों के उद्घाटन की श्रृंखला तहत ब्लॉक गढ़शंकर 2 के सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में 11 लाख रुपए की...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला : 8 दवाओं के प्रयोग पर लगी रोक

चंडीगढ़। मध्य प्रदेश के बाद अब पंजाब सरकार ने खांसी की कई दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। रविवार को भगवंत मान सरकार ने 8 दवाओं पर रोक लगा दिया है। इन दवाओं के...
Translate »
error: Content is protected !!