वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुजारली नंबर-4 ने मारी बाजी : प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री ने मुख्य अतिथि शिरकत की

by
एएम नाथ। शिमला,  20 जुलाई – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाल में रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब बघाल द्वारा आयोजित प्रथम स्वर्गीय नरिंदर पुंटा मेमोरियल पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वॉलीबॉल खेल ऊपरी शिमला की पहचान है उन्होंने रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब बघाल की पहल की सरहाना की तथा सफल समापन के लिए बधाई दी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय नरेंद्र पुंटा की याद में आयोजित किया जा रहा है। उन्हें नेक इंसान के साथ अच्छे व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था।
*विकास भवन को जल्द किया जायेगा समर्पित*
शिक्षा मंत्री ने कहा कि विकास भवन कोटखाई को जल्द ही लोगो को समर्पित किया जायेगा ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह विधानसभा क्षेत्र विकास के दृष्टिकोण से प्रदेश में अलग पहचान रखता है । विकास की कड़ी को निरंतर आगे ले जाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि यह क्षेत्र बागवानी के लिए भी जाना जाता है इस दृष्टि से इस क्षेत्र में सड़कों का महत्व रहता है। सड़को के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया जायेगा। इसके साथ साथ क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे।
*वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुजारली नंबर-4 ने मारी बाजी*
रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब बघाल द्वारा आयोजित प्रथम स्वर्गीय नरिंदर पुंटा मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुजारली नंबर-4 की टीम ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच सीबीसी कठासू एवं पुजारली नंबर- 4 के बीच हुआ, जिसमे पुजारली नंबर 4 की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता की विजेता टीम को 42 हजार का कैश प्राइज एवं ट्राफी से सम्मानित किया गया, वही उप विजेता टीम को 21 हजार रुपए एवं ट्राफी से सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल पुजारली नंबर-4 एवं कडीवन के बीच हुआ, जिसमे पुजरली नंबर 4 विजेता रही। वही दूसरा सेमीफाइनल मैच सीबीसी कठासु एवं नंदपुर के बीच हुआ, जिसमे सीबीसी कठासु की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता में अक्षय कापटा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे, जिन्हे 3100 रुपए से समानित किया गया। वहीं आयुष शर्मा बेस्ट लाइब्रो, सौरभ कलांटा बेस्ट सेटर, विपिन नेगी बेस्ट अटैकर एवं वंशज नेप्टा बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर को क्रमशः 2100 रुपए से सम्मानित किया गया।
शिक्षा मंत्री ने रॉयल स्पोर्ट्स क्लब बघाल को 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब बघाल के प्रधान संजीव पावटा, बीडीसी सदस्य संजीव शर्मा, स्थानीय पंचायत के उप प्रधान विकास रपटा, एलआर पुंटा, सहित क्लब के सदस्य, अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

 हाई प्रोफाइल मर्डर- सोशल मीडिया पर दोस्ती, विला में पार्टी और खूनी साजिश, प्यार और मर्डर की खूनी दास्तान

 गोवा :  कारोबारी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई नरोत्तम सिंह की गोवा के एक विला में हत्या कर दी गई थी। हाई प्रोफाइल मर्डर की इस वारदात के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूध की खरीद के लिए बनेगा 31 मार्च, 2025 तक डिजिटल सिस्टम- दूध के दाम बढ़ाने का सिलसिला आगे भी जारी रखेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने दत्तनगर में नए दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का किया शुभारंभ,  तैयार होंगे बेहतर उत्पाद सीएम बोले, देवी-देवताओं व जनता के आशीर्वाद से हर चुनौती पार की एएम नाथ। रामपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने भावी मतदाताओं को प्रदान किए मतदाता पहचान पत्र  : मताधिकार के महत्व को समझें युवा- DC अपूर्व देवगन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर  पर कार्यक्रम आयोजित ,   उपायुक्त ने लोकतंत्र की प्रति निष्ठा की भी दिलाई शपथ एएम नाथ। चंबा, 25 जनवरी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर  पर उपायुक्त एवं जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब टीचरों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी की जा रही है। बीते वर्ष राज्य में स्वैच्छिक रूप से ड्रेस कोड लागू किया गया था, लेकिन...
Translate »
error: Content is protected !!