वोट पोलिंग के 70 प्रतिशत पार के लक्ष्य को लेकर जिले में बड़े स्तर पर करवाई जा रही हैं स्वीप गतिविधियाः कोमल मित्तल

by

एस.डी कालेज होशियारपुर में स्वीप मेले का हुआ आयोजन, जिला निर्वाचन अधिकारी ने 18 वर्ष से अधिक आयु के वोटरों को मतदान का यकीनी प्रयोग करने के लिए किया प्रेरित

होशियारपुर, 9 अप्रैलः  जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले के समूह विधान सभा क्षेत्रों में लगातार स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत वोटों संबंधी जागरुकता फैलाई जा रही है। इसका उद्देश्य वोट पोलिंग के 70 प्रतिशत से पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है व वोटिंग प्रतिशतता को बढ़ाना है। वे आज एस.डी कालेज होशियारपुर में स्वीप मेले के अंर्तगत वोटर जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम-कम-सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रीतइंदर सिंह बैंस व जिल स्वीप नोडल अधिकारी प्रीत कोहली भी मौजूद थे। इस दौरान कालेज में विधान सभा क्षेत्र गढ़शंकर, चब्बेवाल, होशियारपुर व शाम चौरासी के कैंपस अंबेसडर तथा कैंपस नोडल स्वीप अधिकारियों की संयुक्त वर्कशाप का भी आयोजन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कालेज प्रबंधन समिति की अध्यक्षा हेमा शर्मा की ओर से कालेज में करवाई जा रही वोट जागरुकता गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से लोगों, नौजवानों व विशेषकर विद्यार्थियों को वोटों के अधिकार के प्रति विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है ताकि वे अपने कीमती वोट का इस्तेमाल करने से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए वोट बहुत जरुरी है और हर वोट का अपना महत्व है व हर योग्य व्यक्ति को मतदान वाले दिन वोट जरुर डालनी चाहिए। उन्होंने इस दौरान कालेज में मतदान जागरुकता संबंधी करवाए गए पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, मेहंदी व अन्य मुकाबलों की सराहना करते हुए कालेज के प्रिंसिपल प्रशांत सेठी व विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे मुकाबले जहां विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करते हैं वहीं उनके सर्वांगीण विकास व लोगों में वोट के अधिकार के प्रति अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने मतदान का प्रयोग कर चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा बनने की अपील की और उन्हें ई.वी.एम. मशीनों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए भी कहा। उन्होंने बताया कि  लोक सभा चुनावों में सौ प्रतिशत वी.वी.पी.ए.टी मशीनों का प्रयोग होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी किसी भी किस्म की शिकायत 1950 हैल्प लाईन नंबर पर दी जा सकती है वहीं चुनाव आयोग की ओर से सी-विजिल मोबाइल एप्लीकेशन लांच की गई है और इसके माध्यम से भी कोई व्यक्ति आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायत कर सकता है, जिसको 100 मिनट के अंदर हल किया जाएगा।

कोमल मित्तल ने कहा कि जो छात्र 18 वर्ष के हो गए हैं, वह 6 नंबर फॉर्म भरकर या फिर ऑनलाइन अपना वोट बनवाएं। कार्यक्रम में पी.जी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स की ओर से ट्रेड हाल कार्निवल आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने खाने पीने की वस्तुएं, गेम्स, नेल आर्ट संबंधी स्टाल लगाए गए। इस दौरान नगर निगम, होशियारपुर की टीम जिसमें मीना कुमारी, जसविंदर कौर और ज्योति कालिया शामिल थे, उन्होंने कचरे से बनी जैविक  खाद का स्टॉल लगाकर विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसी के साथ ही विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों जिसमें नुक्कड़ नाटक, गिद्दा, मिमिक्री, डांस और गीत के माध्यम से सभी को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर कालेज प्रबंधक कमेटी के सचिव गोपाल शर्मा,  संयुक्त सचिव तिलक राज शर्मा, कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रमोद शर्मा, प्रिंसिपल प्रशांत सेठी, राकेश कुमार, संदीप सूद, अंकुर शर्मा, इंद्रजीत सिंह, रेखा रानी, मेनका भट्टी, चुनाव कानूनगो हरप्रीत कौर, नरेंद्र सिंह, संजीव अरोड़ा, हरप्रीत कौर, हर्षिंदर पाल, हरीश, रजनीश गुलयानी, नीरज धीमान, कॉलेज की स्वीप नोडल अफसर प्रो. नेहा, एस.डी  कॉलेजिएट पंडित अमृत आनंद मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या डॉ. राधिका रतन, प्रो. सौरभ ठाकुर तथा कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां 24 तक

रोहित जसवाल। हमीरपुर 04 जनवरी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के...
article-image
पंजाब

एसबीएस स्कूल में इंवेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन किया गया।

गढ़शंकर : एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में इंवेस्टीचर सेरेमनी सत्र 2023-24 के लिए प्रधानाध्यापिका जसप्रीत कौर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापिका जसप्रीत कौर ने कहा कि यह समारोह एक विशेष अवसर...
article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट नेे नाइट व साप्ताहिक कफ्र्यू के अलावा लगाई गई पाबंदियों को 15 मई तक बढ़ाने के दिए आदेश

जिले में पाबंदियों के दौरान सभी गैर जरुरी यातायात व गतिविधियां रहेंगी बंद निर्धारित की गई जरुरी सेवाओं को कफ्र्यू के दौरान रहेगी छूट सभी तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक व खेल एकत्रीकरण पर पाबंदी,...
Translate »
error: Content is protected !!