व्यापारी को लुटेरों ने किया अगवा : पुलिस ने पीछा किया तो व्यापारी को मार दी गोली, जगराओं पुल के नीचे फेंककर कर फरार

by

लुधियाना। देर रात फैक्टरी से लौट रहे कारोबारी को शहर के नूरवाला रोड़ पर लुटेरों ने अगवा कर लिया। वह उसे करीब दो घंटे तक गाड़ी में ही घुमाते रहे। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वह उसे गोली मारकर सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। उक्त व्यापारी की शिनाख्त संभव जैन के तौर पर हुई है। कारोबारी की शिनाख्त संभव जैन के तौर पर हुई है।

सूत्रों जानकारी मुताबिक लुटरों ने व्यापारी की गाड़ी में बाइक से टक्कर मारी और उसे रोककर उसकी ही गाड़ी में सवार हो गए। लुटेरे उसे परिजनों से पैसे मंगवाने की बात कह रहे थे। लुटेरों ने उसके मोबाइल फोन से ही उसकी पत्नी को फोन कर घर से सोने के गहने और नगदी की मांग रखी। जगराओं पुल के नीचे फेंककर उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। संभव जैन को दयानंद मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है। इस घटनाक्रम के बाद शहर में हडकंप मचा हुआ है। संभब जैन शहर के बड़े व्यापारी का बेटा है और उनकी होजरी की फैक्टरी है। पुलिस के अधिकारी नूरवाला रोड पर लुटेरों का सुराग लगाने में जुटे हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिख बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा देना मुख्य लक्ष्य है, न कि गुरु घरों को सोने से ढकना – मंडेबर

गढ़शंकर : आज गांव इब्राहिम पुर (बगवाईं) के समाजसेवी व सिख नेता हरवेल सिंह सैनी के आवास पर वैशाखी के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी...
article-image
पंजाब

जिला होशियारपुर पुलिस द्वारा आयोजित छह दिवसीय खेल मेला शानो शौकत से संपन्न : कबड्डी में गांव हैबोवाल थाना गढ़शंकर ,वॉलीबॉल में स्थान टांडा पुलिस स्टेशन टांडा, फुटबॉल में गांव बद्दो थाना गढ़शंकर, बास्केटबॉल में टांडा पुलिस स्टेशन टांडा की टीमें रही प्रथम

होशियारपुर : जिला होशियारपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान व जवानों के बच्चों को खेल के प्रति उत्साहित करने के मकसद से आयोजित किए छह दिवसीय खेल मेला शानो शौकत से संपन्न...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में सैकड़ों नम आंखों से प्रदीप कटारिया को दी गई अंतिम विदाई : ऑस्ट्रेलिया में दो ट्रकों की टक्कर में प्रदीप की हुई थी मौत

गढ़शंकर : गांव पिपलीवाल (बीनेवाल) के प्रदीप कटारिया (25) पुत्र जोगिंदर पाल कटारिया की ऑस्ट्रेलिया में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी प्रदीप कटारिया डेड वर्ष पहले ऑस्ट्रेलिया गया था। ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई...
article-image
पंजाब

काग्रेस सरकार के समय जिन सडक़ों के निर्माण के लिए ग्रांटें जारी हो चुकी थी उन्हें अव तक क्यों नहीं बनाया – पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर । काग्रेस सरकार दुारा जिन सडक़ों को बनाने की मंजूरी देकर बनाने के लिए ग्रांटें जारी कर दी थी और अव उन सडक़ों को बनाने के ड्रामे कर आम आदमी पार्टी की सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!