दोनों तरफ से सफेद झंडा लहराया गया : शंभू-खनौरी बॉर्डर पर अगले दो दिनों तक दिल्ली कूच नही करेंगे , आगे की रणनीति पर होगा फोकस

by

शंबु बॉर्डर / खनौरी बॉर्डर : एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग पर आंदोलन कर रहे किसानों ने अगले दो दिनों किसानों ने शंभू और खनौरी बॉर्डर से दिल्ली कूच करने का प्लान 2 दिन के लिए टाल दिया है। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि अगले 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे । किसानों ने कहा है कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर अगले दो दिनों तक किसान जस के तस बैठे रहेंगे।   वहीं, खनौरी-दातासिंहवाला बॉर्डर पर भी किसानों की तरफ से सफेद झंडा लहराया गया, इसके जवाब में प्रशासन ने भी सफेद झंडा लहरा दिया। फिलहाल दोनों तरफ से शांति बनी हुई है।  इससे पहले दिनभर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव चला। पुलिस ने रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले छोड़कर किसानों को दिनभर रोका।  शंभू बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों के खिलाफ आंसू गैस के गोले चलाए गये। उसके बाद शंभू बार्डर पर किसान नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि कल और परसों शांति रहेगी। हम नीति बनाएंगे। परसों सामने हम दोनों फोरमों की रणनीति आपके सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली कूच आंदोलन के स्टे का ऐलान किया है। अगले दो दिनों तक आगे ना बढ़ने का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर हरियाणा सरकार ने खनौरी और शम्भू बार्डर पर बर्बरता की कारवाई किया है, जबकि हमने शातिपूर्ण प्रदर्शन किया है। कई जख्मी हैं। सरकार की बदनियती है. सरकार सीधा गोली चला रही है। एक किसान की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर 22 साल के शुभकरन सिंह की मौत हो गई है। हमारा शांतिपूर्ण तरीके से कूच था, लेकिन ये सब हुआ. इस हालत में वार्ता जारी रखना ठीक नहीं है। इसलिए दो दिनों का विश्राम लिया है। खनौरी बॉर्डर पर हिंसा हुई। मेडिकल कैम्प के ऊपर शेलिंग की गई।

बातचीत का प्रस्ताव आने पर करेंगे विचार

उन्होंने कहा कि पहले जो दो किसान मरे हैं। उनमें से एक की डेड बॉडी अभी भी अस्पताल में है। 5 लाख का मुआवजा भी अभी तक नहीं दिया गया। सरकार की नियत सबके सामने है। हमारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन था। अगर पंजाब सरकार रोकती है तो उसका भी रुख देखेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार से बातचीत की कोई चिट्ठी नहीं आई है। अगर बैठक का बुलावा आया तो विचार करेंगे।

दूसरी ओर, संयुक्त किसान मोर्चा ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि पंजाब सीमा पर किसानों के क्रूर पुलिस दमन और हत्या का कड़ा विरोध करता है। प्रधानमंत्री और कार्यकारी किसानों के साथ समझौते को लागू नहीं कर रहे हैं और वर्तमान संकट के लिए जिम्मेदार हैं। 22 फरवरी को एसकेएम की एनसीसी और जीबी बैठक संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए निर्णायक कार्रवाई करेगी।

किसान संगठनों ने सरकार पर साधा निशाना :  एसकेएम ने क्रूर पुलिस दमन और हरियाणा पंजाब सीमा पर पुलिस गोलीबारी में भटिंडा जिले के बल्लो गांव के किसान शुभकरण सिंह (21) की हत्या का कड़ा विरोध किया । उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार दमन में लगभग पंद्रह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह किसान परिवारों के रोजी-रोटी कमाने वालों पर क्रूर हमला है, जब वे केवल प्रधान मंत्री द्वारा किए गए लिखित वादों के कार्यान्वयन के लिए विरोध कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि एसकेएम के साथ हस्ताक्षरित समझौते को लागू करने में विफल रहे, वर्तमान संकट के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। एसकेएम पंजाब सीमा पर मामलों की स्थिति को गंभीरता से ले रहा है और 22 फरवरी को राष्ट्रीय समन्वय समिति और आम सभा की बैठक में स्थिति पर व्यापक चर्चा की जाएगी और संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम भगवंत मान को दी धमकी : बेअंत सिंह की तरह उड़ा देंगे…खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी

खालिस्तानी आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस  प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने भगवंत सिंह मान को बम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के फैसले – मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय : नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पहले से दाखिल बच्चों के लिए आयु में छः माह की छूट

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय लिया। इस योजना का उद्देश्य...
article-image
पंजाब

65 नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, मामला दर्ज

गढ़शंकर, 30 नवंबर : माहिलपुर पुलिस ने दो व्यक्तियों करण कुमार उर्फ कन्नू पुत्र विजय कुमार और काकू राणा को गिरफ्तार कर उनके पास से 65 नशीली गोलियां बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra B.Tech Students

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.25 : First Semester B.Tech Applied Science students from Rayat Bahra Institute of Engineering and Nanotechnology visited the Central Scientific Instruments Organization (CSIR-CSIO) in Chandigarh as part of an industrial tour. This educational...
Translate »
error: Content is protected !!