शराब के नशे में सरकारी रिकवरी वैन चला रहा था ASI, एसएसपी ने किया सस्पेंड

by

भोगपुर में देर रात कई वाहनों को मारी टक्कर, हादसे के बाद लोगों ने पुलिस वाहन को घेरा
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मेडिकल जांच में शराब के नशे की पुष्टि

भोगपुर। भोगपुर में सोमवार देर रात शराब के नशे में सरकारी रिकवरी वैन चलाने के आरोप में पुलिस विभाग ने एएसआई गुरसिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। एएसआई ने कथित तौर पर नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े और चल रहे 3-4 वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की रिकवरी वैन को घेर लिया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जानकारी के अनुसार एएसआई गुरसिंदर सिंह पुलिस लाइन जालंधर में तैनात था और भोगपुर नेशनल हाईवे पर सरकारी रिकवरी वैन की ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहनों को नुकसान पहुंचा, जबकि एक वाहन का टायर भी फट गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। एएसआई गुरसिंदर सिंह को मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल काला बकरा भेजा गया। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने एएसआई गुरसिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस की ओर से घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छठे वेतन आयोग के बकाया राशि का किश्तों में होगा भुगतान : पढ़ें कैबिनेट के बड़े फैसले

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट की बैठक की। इस बैठक के बाद पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने फैसलों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा का विशेष...
पंजाब

पौंग बांध झील के आसपास में प्रवासी पक्षियों का बर्ड फ्लू से मरने का क्रम 21वें दिन भी लगातार जारी

तलवाड़ा :  अंतर्राष्ट्रीय रैंसर वेटलैंड पौंग बांध झील के आसपास में प्रवासी पक्षियों का बर्ड फ्लू से मरने का क्रम 21वें दिन भी लगातार जारी रहा है। लेकिन पिछले गुज़रे करीब छे दिनों से यह...
article-image
पंजाब

सेवानिवृत्त ASI ने NRI से की साढ़े 13 करोड़ की ठगी : हरियाणा में फैक्ट्री लगाने का दिया झांसा

अमृतसर । एनआरआई परमिंदर सिंह और उनके 93 वर्षीय पिता सुरजीत सिंह ने पंजाब पुलिस के सेवानिवृत एएसआइ लाल बहादुर और उसके बेटे विश्वजीत पर 13.50 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।...
article-image
पंजाब

गांव मलकोवाल बीत में सर्वसमिति से पंचायत चुनी , मास्टर शमशेर सिंह सर्वसमिति से चुने सरपंच 

गढ़शंकर :  पंजाब में पंचायत चुनाव 15 अक्टूबर को होने जा रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा सर्वसमिति से चुनी पंचायतों को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है। जिसके तहत गांव मलकोवाल...
Translate »
error: Content is protected !!