शहीद अरविंद सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

by
रोहित भदसाली।  नादौन 15 सितंबर। जम्मू-कश्मीर में एक सैन्य आपरेशन के दौरान शहीद हुए गांव हथोल खास के सैनिक अरविंद सिंह का रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शहीद अरविंद सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के अधिकारियों, एएसपी राजेश कुमार और अन्य अधिकारियों ने भी शहीद अरविंद सिंह को श्रद्धांजलि दी।
सेना की टुकड़ी ने हवा में फायर तथा शस्त्र उल्टे करके शहीद को अंतिम सलामी दी।
छोटे भाई परमजीत सिंह ने शहीद अरविंद सिंह को मुखाग्नि दी। परमजीत सिंह भी इस समय थल सेना में तैनात हैं। शहीद अरविंद सिंह वर्ष 2017 में डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे और राष्ट्रीय राइफल्स में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
वह अपने पीछे पत्नी इक्षू देवी, डेढ़ वर्षीय बेटे रियांश ठाकुर, पिता राजेंद्र सिंह, माता सरोज कुमारी को छोड़ गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर का बी.ए. का परिणाम शानदार : गुरविंदर कौर कालेज में प्रथम

गढ़शंकर, 15 जुलाई : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए परिणाम में डीएवी कालेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का बी.ए. का परिणाम शानदार रहा। इस परिणाम में सभी छात्राओं ने शानदार अंक हासिल कर कालेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद चंबा एवं डलहौजी के वार्डों के अंतिम परिसीमन आदेश जारी

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा एवं डलहौजी के तहत वार्डों के अंतिम परिसीमन...
article-image
पंजाब

महिला की अपने चार संगे संबंधियों के साथ आस्ट्रेलिया के फिलिप आईलैंड पर डूबने से मौत : हादसे में महिला के पति को बचा लिया गया

कपूरथला :  फगवाड़ा से अपने रिश्तेदारों के पास आस्ट्रेलिया गई महिला की अपने चार संगे संबंधियों के साथ फिलिप आईलैंड पर डूबने से मौत हो गई। समुद्र से अचानक उठी लहरों में डूब कर...
article-image
पंजाब

भिंडरावाले का पोस्टर “हटाने” को लेकर भीड़ ने लाठियां और तलवार लहराते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष की कार पर किया हमला

तरन तारन , 29 जनवरी :  तरन तारन में  जरनैल सिंह भिंडरावाले का पोस्टर “हटाने” को लेकर भीड़ ने लाठियां और तलवार लहराते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष की कार पर हमला कर...
Translate »
error: Content is protected !!