शहीद दिवस पर कांगड़ा में निकली पदयात्रा, युवाओं ने लिया मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी का संकल्प

by
एएम नाथ। कांगड़ा, 23 मार्च: शहीद दिवस के अवसर पर मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम के अंतर्गत भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत अभियान के अंतर्गत राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज, नगरोटा बगवां में पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव थापर के अद्वितीय बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके उपरांत संक्षिप्त स्मरण भाषण आयोजित किया गया। इसके बाद आयोजित पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया और लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय की। पदयात्रा के दौरान युवा तिरंगा ध्वज, अभियान से संबंधित कैप एवं बैज तथा प्रेरणादायक संदेशों वाले प्लेकार्ड लेकर चले, जिनके माध्यम से राष्ट्र निर्माण में युवा, स्वतंत्रता का सम्मान करें, जिम्मेदारी निभाएं और मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी जैसे संदेश दिए गए।
पदयात्रा राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज से प्रारंभ होकर आसपास के क्षेत्र में निकाली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने तथा सामुदायिक विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
इस अवसर पर मेरा युवा भारत, कांगड़ा के उपनिदेशक ध्रुव डोगरा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए काॅलेज प्रशासन, शिक्षकों एवं युवा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दे रहे हैं मुख्यमंत्री : अजय शर्मा

एपीएमसी अध्यक्ष ने किया जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एएम नाथ।  हमीरपुर 15 अक्तूबर। जिला स्तरीय अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को यहां शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रूसी तेल जे रहा रहे 7 जहाजों ने मारा यू-टर्न : चीन छोड़ भारत की ओर बढ़े

वैश्विक ऊर्जा बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच एक दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया है, जहां चीन के लिए रवाना रूसी कच्चे तेल से भरे टैंकर ने अपना मार्ग बदलकर भारत की ओर बढ़ गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का आगाज : सुवेंदु अधिकारी समेत 5 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ

पश्चिम बंगाल के लिए आज बड़ा दिन है। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान सुवेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्रियों ने शपथ ली।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करियर की सही योजना ही सफलता की कुंजी : डॉ. सलारिया राजकीय महाविद्यालय सलूणी में प्राचार्य से छात्रों का संवाद

कैरियर गाइडेंस सेल ने विद्यार्थियों को दी रोजगार और छात्रवृत्ति की जानकारी एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से शनिवार को प्राचार्य डॉ. मोहिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!