शादीशुदा महिला साथी के साथ कर रही थी हेरोइन का नशा : तीन किलो हेरोइन समेत अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

by

अमृतसर :  अमृतसर में पुलिस ने एक शादीशुदा महिला को उसके साथी के साथ चिट्टे का नशा करते हुए पकड़ा है। वहीं इससे पहले भी कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं, जिनमें युवतियां व महिलाएं नशे में झूमती हुई पाई गई हैं। अमृतसर पुलिस ने एक महिला को नशा करते हुए उसके साथी समेत गिरफ्तार किया गया है।

थाना बी डिवीजन की पुलिस ने कोर्ट बाबा दीप सिंह पार्क में छापामारी की। वहां एक व्यक्ति और महिला चिट्टे का सेवन कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान नवजीत सिंह निवासी गली लाल सिंह चौक करोड़ी के तौर पर हुई है। वहीं महिला प्रिया है, जो शादीशुदा है और गली नंबर 4 टाहली वाला चौक सुल्तानविंड रोड की रहने वाली है।

पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि दोनों पार्क में बैठकर हेरोइन का नशा कर रहे थे। पुलिस को इनके कब्जे से सिल्वर पेपर, एक लाइटर और आयरन लगा हुआ सिल्वर पेपर भी मिली है। थाना बी डिवीजन में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

तीन किलो हेरोइन समेत अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार :  अमृतसर पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तस्कर से 3 किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 21 करोड़ रुपये है। इस मामले में अभी कार्रवाई जारी है और भी रिकवरी के साथ-साथ गिरफ्तारियां होने की संभावना है। मंगलवार को डीजीपी गौरव यादव इस मामले में और खुलासा कर सकते हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार थाना छेहरटा की पुलिस को सूचना मिली थी गांव गुरु की वडाली सन साहिब रोड छेहरटा में एक तस्कर मलकीत सिंह मौजूद है। बॉर्डर के नजदीक स्थित गांव हवेलियां जिला तरनतारन का रहने वाला मलकीत सिंह बड़े स्तर पर नशे का धंधा करता है। पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर सप्लाई करता है। उसके पास पाकिस्तान से भेजी गई हेरोइन की बड़ी खेप है और वह किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

थाना छेहरटा की पुलिस द्वारा एसीपी वेस्ट शिव दर्शन सिंह की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए तस्कर मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर 3 किलो हेरोइन बरामद की गई है। उसका मोटरसाइकिल जब्त किया गया है। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि मलकीत सिंह के तार पाकिस्तान के साथ जुड़े हुए हैं। पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा हेरोइन मंगवाकर सप्लाई करता है। केस दर्ज कर और पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक मौत और दो गंभीर घायल : गढ़शंकर के गांव बकापुर गुरु के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली

गढ़शंकर।  गांव बकापुर गुरु के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए।  घायलों का नवांशहर के निजी अस्पताल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार : लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले के खिलाफ

नई दिल्ली :   तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कैश फॉर क्वेश्चन मामले में एथिक्स कमिटी की सिफारिश के...
article-image
पंजाब

पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

कपूरथला :  कपूरथला-गोइंदवाल रोड पर खीरांवाली गांव के पास तीन अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरव जोशी ने मेगा डीप क्लीनिंग अभियान से पहले चंडीगढ़ सेक्टर-15 का किया व्यापक निरीक्षण…….

16 जून से शुरू होगा वार्ड-वाइज डीप क्लीनिंग ड्राइव, अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 15 जून। चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा 16 जून से शुरू किए जा रहे वार्ड-वाइज...
Translate »
error: Content is protected !!