शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने 71वीं बार रक्तदान कर मनाया जन्मदिन

by

सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया विधायक का जन्मदिन

एएम नाथ। शाहपुर, 12 फरवरी : रैत स्थित लक्ष्मी मैरेज पैलेस में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में श्रद्धा, उत्साह और जनसेवा के भाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के अग्रणी संगठनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारी संगठनों तथा जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर, केक काटकर एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।
अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने 71वीं बार रक्तदान कर समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे तथा सुख-दुख में 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी निस्वार्थ भाव से जनसेवा करने का आह्वान किया।
विधायक ने घोषणा की कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 8 हजार स्कूली बच्चों को उनकी ओर से पानी की बोतलें वितरित की जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने इस अवसर पर 200 बच्चों को स्कूल बैग भी भेंट किए।
इससे पूर्व उन्होंने कांग्रेस कार्यालय रैत में आमजन से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के साथ अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिनका उन्होंने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं से शुभकामनाएं स्वीकार कीं तथा वरिष्ठ नागरिकों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उनकी माता विद्या देवी एवं धर्मपत्नी डॉ. सुनंदा पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसके अतिरिक्त निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लेकर विधायक को शुभकामनाएं दीं तथा पारंपरिक कांगड़ी धाम का आनंद लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Facebook ने एक बड़ा सौदा आपके डाटा का कर लिया …..हो जाइए सावधान

चंडीगढ़ : अब Facebook ने एक बड़ा सौदा आपके डाटा का कर लिया है। Facebook ने नेटफ्लिक्स के साथ एक साझेदारी की है जिसके तहत प्राइवेट मैसेज के बदले डाटा का करार हुआ है।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आईबीसीए ने त्साराप-चू संरक्षण रिजर्व प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री को तीन करोड़ रुपये का किया चेक भेंट

एएम नाथ। शिमला :  इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) की टीम ने सुमित्रा दास गुप्ता के नेतृत्व में नव अधिसूचित त्साराप चू संरक्षण रिज़र्व के संरक्षण और प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आज ज़रूरत आरोपों की नहीं, समझ की है….अस्पताल में कोई डॉक्टर या मरीज़ नहीं जीतेगा या हारेगा, हारती है तो सिर्फ़ इंसानियत : डॉ. जनक राज

डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से आम लोगों को करना पड़ रहा भारी दिक्क़तों का सामना एएम नाथ। शिमला :  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला में हालिया मारपीट और सुरक्षा चूक के मामले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्रकार रामपाल भारद्वाज की माता का देहांत : अंतिम संस्कार में समाजिक, राजनीतिक व धर्मिक संगठनों के सैकड़ों प्रतिनिधि हुए शामिल

गढ़शंकर : पत्रकार और समाज सेवी रामपाल भारद्वाज की माता मदन कांता का कल देर रात देहांत हो गया। वह कुछ दिनों से डीएमसी लुधियाना में इलाज के लिए उपचाराधीन थी। कल शाम को...
Translate »
error: Content is protected !!