शिकायत दर्ज कराने के लिए बनाने होंगे संबंध, युवती को बाथरूम में ले जाकर अश्लील हरकत : पकड़े गए डीएसपी साहब, वीडियो वारयल – सस्पेंड, फिर गिरफ्तार

by
युवती के यौन शोषण वाले वायरल वीडियो की जाँच के दौरान पुलिसकर्मी की पहचान कर्नाटक के 58 वर्षीय डिप्टी एसपी बी रामचंद्रप्पा के तौर पर हुई है। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक फरियादी युवती का डिप्टी एसपी द्वारा यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है।
युवती के यौन शोषण वाले वायरल वीडियो की जाँच के दौरान पुलिसकर्मी की पहचान कर्नाटक के 58 वर्षीय DSP बी रामचंद्रप्पा के तौर पर हुई है। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक फरियादी युवती का डिप्टी एसपी द्वारा यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है।
आरोपित DSP का नाम बी रामचंद्रप्पा है जिसे शुक्रवार (3 जनवरी 2025) को सस्पेंड करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। DSP ने यह हरकत अपने ऑफिस के बाथरूम में की। पुलिस अधिकारी की इस करतूत का वीडियो भी गुरुवार (2 जनवरी 2025) से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
                     मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला तुमकुरु जिले के मधुगिरी सब डिवीजन का है। शुक्रवार को यहाँ 35 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक पुलिस अधिकारी किसी युवती को बाथरूम में ले गया। यहाँ उसने पीड़िता के स्तनों को दबाकर मुख मैथुन करवाया। बाहर से छिप कर इस वीडियो को बनाया गया। पुलिस अधिकारी को शक हुआ तो उसने मुड़ कर पीछे देखा। तब तक वीडियो बनाने वाला भाग चुका था। कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल हो गई।
वायरल वीडियो की जाँच के दौरान पुलिसकर्मी की पहचान 58 वर्षीय डिप्टी एसपी बी रामचंद्रप्पा के तौर पर हुई। आरोपित DSP उस मधुगिरी क्षेत्र में तैनात हैं जो कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर की विधानसभा क्षेत्र है। आनन-फानन में मामले की जाँच करवाई गई और डिप्टी एसपी को सस्पेंड कर दिया गया। बी रामचन्द्रप्पा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 68, 75 और 79 के तहत FIR दर्ज कर ली गई और शनिवार (4 दिसंबर) को उन्हें जेल भेज दिया गया।
        आरोपित DSP के खिलाफ विभागीय जाँच भी खोल दी गई है। तुमकुरु जिले के पुलिस अधीक्षक आशोक केवी के मुताबिक जाँच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीया पीड़िता घटना के दिन जमीनी विवाद की शिकायत करने DSP रामचन्द्रप्पा के पास गई थी। तब DSP ने मदद के बदले उस से आपत्तिजनक डिमांड की थी। फिलहाल मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह की मंडी हल्के के बिभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 46 लाख किए जारी

मंडी, 14 जनवरी :  सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगभग 46 लाख रुपये जारी किए हैं। यह धनराशि जिले के गोहर, धनोटू, चच्योट, गोपालपुर और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ व जूनियर स्टाफ के 5 पद : शिवम इंस्टीचयूट बिलासपुर द्वारा भरे जाएंगे : उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार 22 जुलाई को

ऊना, 19 जुलाई। व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए शिवम इंस्टीच्यूट बिलासपुर द्वारा पांच पद अधिूसचित किए गए हैं जिनमें वरिष्ठ आईटी स्टाफ में दो पद, जूनियर आईटी स्टाफ में दो पद और टेली स्टाफ का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए दिया प्रशिक्षण : राजस्व अधिकारियों को नियमित तौर पर भी राजस्व मामलों को लेकर उपायुक्त डा निपुण जिंदल नेआवश्यक निर्देश दिए

धर्मशाला, 20 जुलाई। मंडलायुक्त कार्यालय के माध्यम से राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालय प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए डीसी आफिस के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर मंडलायुक्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ड्रग्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़ : पाकिस्तान से हो रही थी तस्करी, पुलिस की शुरूआती जांच में चौंकाने वाले खुलासे

अमृतसर :   एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ड्रग्स तस्करों के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में गैंग के 10 लोगों को अरेस्ट किया गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!