शिकारी देवी मंदिर : पांडवों ने की थी स्थापना, आज तक कोई नहीं बनवा सका छत

by

एएम नाथ । मंडी : भारत को मंदिरों की भूमि कहा जाता है। यहां कई अलौकिक और अनोखे मंदिर मौजूद हैं, जिनकी अपनी खासियत और महत्व है। उन्हीं में से एक मंदिर देवताओं की भूमि कहे जाने वाले राज्य हिमाचल प्रदेश में मौजूद है, जो द्वापर युग का बताया जाता है।

 

इस मंदिर का नाम ‘शिकारी देवी मंदिर’ है, जो देवी दुर्गा को समर्पित है। माना जाता है कि यह मंदिर महाभारत काल का है और इसकी स्थापना पांडवों ने अपने वनवास के दौरान की थी।

शिकारी देवी मंदिर उत्तरी भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित है, जो सनार्ली से 18 किलोमीटर से अधिक दूरी पर करसोग घाटी में है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शिकारी देवी मंदिर में ऋषि मार्केंडय ने कई वर्षों तक ध्यान किया था, जिसके बाद देवी उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर यहां प्रकट हुई और उन्हीं के कहने पर इस स्थान पर उनके मंदिर का निर्माण कराया गया।

शिकारी देवी मंदिर में वहां के स्थानीय शिकारी अपने शिकार से पहले देवी की पूजा करते हैं ताकि उन्हें शिकार में सफलता मिले और देवी शिकार के दौरान जंगली जानवरों से होने वाले खतरे से भी उनकी रक्षा करें। यही कारण है कि इस मंदिर को शिकारी देवी कहा जाता है और शिकार से पहले शिकारियों द्वारा मंदिर में देवी का आह्वान किया जाता है।

शिकारी देवी मंदिर अन्य मंदिरों से इसलिए भी अलग है क्योंकि इसकी छत नहीं है। बीते वर्षों में स्थानीय लोगों और कई राजनेताओं ने मंदिर की छत बनवाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कोई भी इस कार्य में सफल नहीं हो सका। जब भी कोई इस मंदिर की छत बनवाने की कोशिश करता तो अचानक आई तेज आंधी-तूफान से छत गिर जाती।

ऐसा माना जाता है कि शिकारी देवी ईंट-पत्थर से बनी छत के बजाय खुले आसमान को अपना छत्र मानती हैं। इस मंदिर से जुड़ी एक और अद्भुत बात यह है कि जब भी इस क्षेत्र में बर्फबारी होती है, पूरा इलाका कई फीट मोटी बर्फ की चादर से ढक जाता है, लेकिन मंदिर परिसर, विशेष रूप से भीतरी भाग, बर्फ से मुक्त रहता है। इसके पीछे की वजह क्या है? यह आज भी दुनिया के सामने सिर्फ और सिर्फ एक रहस्य बना हुआ है।

लोगों का मानना है कि यह शिकारी देवी का चमत्कार है। नवरात्रि के दौरान शिकारी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी तादाद में भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि जो भक्त शिकारी देवी मंदिर में सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से आते हैं, देवी उनके सभी दुखों को दूर कर भक्तों के सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छह माह बीतने के बाद भी 600 से अधिक शिक्षक बिना वेतन कार्यरत : डा. मामराज

सरकार और चाटुकार संगठनों की चुप्पी चिंताजनक एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को संभाले रखने वाले शिक्षक आज स्वयं आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। सेवा-निवृत्ति न लेने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूटी पर 26 टन सरकारी राशन ढुलाया, जांच शुरू : आरटीआई में खुलासा- कालाअंब से हरिपुरधार सिविल सप्लाई के गोदाम तक

नाहन। कालाअंब से हरिपुरधार सिविल सप्लाई के गोदाम तक स्कूटी का नंबर रजिस्टर्ड करवाकर 26 टन सरकारी राशन की ढुलाई करवा दी।, दूसरी ओर विभाग के द्वारा बिना कोई जांच आदि किए इसका भाड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती 29 को

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 26 अक्तूबर। गुजरात के वडोदरा में 117 पदों को भरने के लिए दिल्ली की प्रसिद्ध कंपनी इनोवेशन लिमिटेड 29 अक्तूबर को सैनिक विश्राम गृह हमीरपुर में भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर की करोड़ों की संपती जब्त : टूटोमजारा में 89 कनाल साढ़े पांच मरले जमीन, मकान और ट्रेक्टर

गढ़शंकर,5 दिसंबर: पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार नशा तस्करों द्वारा नशा बेचकर बनाई प्रॉपर्टी को जब्त करने संबंधी चलाये अभियान के तहत एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के दिशा निर्देश पर एसएचओ माहिलपुर इंस्पेक्टर बलविंदर...
Translate »
error: Content is protected !!