शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की बड़ी नाकामी, करोड़ों की लगत से बना मकसूदां स्थित सरकारी स्कूल पड़ा बंद : खन्ना

by

मामले का खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान, प्रदेश मानवाधिकार आयोग में उठाया मुद्दा
होशियारपुर 22 फरवरी : जालंधर के मकसूदां बाईपास के पास शहीद भगत सिंह स्मार्ट स्कूल पंजाब सरकार की नाकामी के कारण बंद पड़ा है। इस सम्बन्धी प्रकाशित समाचारों के चलते मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने इसे बच्चों के शिक्षा के अधिकार का घोर हनन करार दिया है । खन्ना ने उक्त मुद्दे कोप्रदेश मानवाधिकार के समक्ष उठाया है।
खन्ना ने कहा की पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार प्रदेश के लोगों को बड़े बड़े वादों के साथ भ्रमित कर रही है परन्तु पंजाब सरकार की नाकामियों का असर जमीनी स्तर पर देखने को मिल रहा है। खन्ना ने कहा कि उक्त मामला पंजाब सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी नाकामी को बयान कर रहा है जो कि पंजाब सरकार द्वारा विद्यार्थियों के जीवन के साथ सरासर खिलवाड़ है। खन्ना ने आयोग से मांग की कि प्रदेश सरकार से रिपोर्ट तालाब की जाये कि करोड़ों की लागत से बना उक्त स्कूल बंद क्यों पड़ा है। खन्ना ने कहा कि इस स्कूल को जल्द शुरू करवाने के प्रदेश सरकार को निर्देश दिए जाएं। खन्ना ने अपने पत्र में आयोग से यह भी मांग की है कि प्रदेश सरकार से यह भी रिपोर्ट तलब की जाये कि क्या पंजाब में कोई और स्कूल बंद पड़ा है। अगर हां तो इसे जल्द शुरू करवाने के पंजाब सरकार को निर्देश दिए जाये और सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पड़े पदों सम्बन्धी रिपोर्ट मांगते हुए इन्हे जल्द भरने के निर्देश जारी किये जाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

होशियार सिंह को रेडक्रॉस ने दी 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद

ऊना- जिला ऊना के सोहारी टकोली क्षेत्र के बड़ूहा गांव निवासी होशियार सिंह को आज जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी गई है। इस संबंध में उपायुक्त...
article-image
पंजाब

मिड डे मील वर्क्स का भत्ता बढ़ाने का वायदा शिक्षा मंत्री ने नही किया पूरा….10 मई से 20 मई तक संगरूर में निकाली जाएगी रोष रैलियां।

गढ़शंकर – शिक्षा मंत्री विजेंदर सिंगला द्वारा मिड डे मील वर्क्स को उनके भत्ते में अप्रैल 2020 तक बढ़ोतरी करने का वायदा पूरा न करने पर मिड डे मील वर्क्स यूनियन ने गढ़शंकर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एपस्टीन विवाद पर दलाई लामा की और से आ गई सफाई : न कभी मिला और न ही कोई कांटेक्ट

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से यौन अपराधी जेप्री एपस्टीन के दस्तावेज जारी किए जा रहे हैं. इन दस्तावेजों में कई बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम भी सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही फोटो...
Translate »
error: Content is protected !!