शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की 13.70 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण : राज्य सरकार किसानों व बागवानों के कल्याण के लिए कटिबद्ध : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

by

शिमला 28 जून – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां ना्वर क्षेत्र की टिककर तहसील की कडीवन ग्राम पंचायत में 01 करोड़ 81 लाख रुपए की उठाऊ पेयजल योजना, टूटूपानी में 01 करोड़ 82 लाख की उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया।
इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत कुठारी में 32 लाख रुपए से निर्मित खलगर घासनी बहाव पेयजल योजना का उद्घाटन किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों व बागवानों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी जिससे ग्रामीण आर्थिकी को संबल प्रदान होगा। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा और बागवानों के हितों के लिए 24 किलो का यूनिवर्सल कार्टन लाया जा रहा है और नये सीए स्टोर स्थापित किए जा रहे हैं जिससे किसानों की आय में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि सड़कों को सुधारा जाएगा ताकि किसान व बागवानों को किसी भी तरह की समस्या न हो।
*जुब्बल नावर कोटखाई विस क्षेत्र में बागवानी और पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा*
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में बागवानी और पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि स्थानीय युवाओं को घर द्वार पर रोजगार एवं स्वरोजगार के साधन उपलब्ध हो सके और प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हो सके। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि समान दृष्टिकोण से विकास किया जाएगा और वह हर वर्ग एवं हर क्षेत्र का कल्याण सुनिश्चित किया जायेगा तथा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य संपन्न होंगे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विकास के प्रति मानवीय स्वरूप है और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना इसका प्रतीक हैं।
इसके उपरांत रोहित ठाकुर ने ग्राम पंचायत पुजारली नंबर 3 में 8 करोड़ रुपए से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण किया और इसी पंचायत में सेरी चंडी में 01 करोड़ 72 लाख रुपए से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस सिंचाई योजना से बागवानों को बहुत लाभ प्राप्त होगा।
*पुजारली नंबर 03 में 3.12 करोड़ के राजकीय उच्च विद्यालय सेरी भवन का किया शिलान्यास*
शिक्षा मंत्री ने पुजारली नंबर 03 में राजकीय उच्च विद्यालय सेरी भवन का शिलान्यास किया और क्षेत्र में गुणवत्ता युक्त शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय सेरी का भवन 03 करोड़ 12 रुपए की लागत से निर्मित होगा। उन्होंने बताया कि राज्य में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाया जाएगा और शिक्षकों के 6000 पदों को शीघ्र भरा जाएगा जिससे निर्धन वर्ग के छात्र-छात्राओं को घर द्वार पर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी।उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी और लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जुब्बल नावर कोटखाई मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, उपमंडल दण्डाधिकारी रोहड़ू सनी शर्मा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण, पंचायत जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SC/ST एक्ट में जमानत तभी, जब स्पष्ट रूप से यह साबित हो कि आरोपी के खिलाफ प्रथम द्रष्टया कोई मामला न बनता हो…. CJI ने खींची लक्ष्मण रेखा, हाई कोर्ट का फैसला पलटा

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने हाल ही में एक फैसला सुनाते हुए कहा है कि दलितों के खिलाफ उत्पीड़न से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होटल में 26 वर्षीय एक युवती का शव एक बैग से बरामद : आरोपी को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार

एएम नाथ । मनाली :  हिमाचल में मनाली के एक होटल में 26 वर्षीय एक युवती का शव एक बैग से बरामद हुआ। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, युवती...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने मंडी में किया विशाल विधिक साक्षरता शिविर अभियान का शुभारंभ : जागरूकता, शिक्षा, निवारक उपाय और सामुदायिक सहयोग नशामुक्ति के सबसे प्रभावी हथियार- न्यायमूर्ति संधावालिया

एएम नाथ। मंडी, 18 अक्टूबर।   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आज मंडी में विशाल विधिक साक्षरता शिविर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह के गणेश ठाकुर बने एसडीएम, क्षेत्र के लिए गर्व की बात

एएम नाथ। चम्बा : चुराह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंझेई तहसील चुराह के गणेश ठाकुर पुत्र हंसराज गाँव साही जो जिला कांगड़ा में डी.आर.ओ. के पद पर अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे थे...
Translate »
error: Content is protected !!