शिक्षा विभाग में 25 वर्षो की सेवा उपरांत प्रवक्ता सुशीला कश्यप सेवानिवृत्त

by

बद्दी, 01 अप्रैल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़माजरी में बतौर प्रवक्ता के पद पर कार्यरत सुशीला कश्यप शिक्षा विभाग में 25 वर्ष की सेवा उपरांत मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। सुशीला कश्यप ने बताया कि जिस स्कूल से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी वही से वह राजनीति शास्त्र विषय की प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त हुई है। उन्होंने अपनी हायर सेकेंडरी की शिक्षा बरोटीवाला से व ग्रेजुएशन नालागढ़ कालेज से की थी। राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर की शिक्षा हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला से प्राप्त की है। अक्तूबर 2001 में टीजीटी के पद पर पहली नियुक्ति जिला सिरमौर के सानियो दीदग विद्यालय में हुई। उसके पश्चात कंडाघाट, ढोल का जुब्बड़ व मनलोग स्कूलों में कार्य किया। जून 2016 में प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति पर पहले सिरमौर के हरिपुर खोल,मोगीनंद व नाहन में कार्य किया। उसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़माजरी बेहतर सेवा करते हुए सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर स्कूल की कार्यवाहक प्रिंसिपल प्रिया वंदना अन्य समस्त स्टाफ ने इनके सम्मान में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में इनके द्वारा प्रदान बेहतर सेवाओं की सराहना की व सम्मानित करते हुए विदाई दी। इस अवसर पर समाजसेवी विधि चंद राणा, भटोली कलां पंचायत के पूर्व प्रधान बलबीर ठाकुर, शिवालिक हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधान अच्छर पाल कौशल, मनोहर कश्यप, डॉक्टर सिमरन, सूर्यांश कश्यप, कार्तिक कौशल,गिरधारी लाल कश्यप, सुरेंदर चंदेल, रामा नंद शांडिल, पदम् देव, कमल कुमार, सुरेंदर रधुवंशी, सोहन रघुवंशी व विभिन्न स्कूलों के करीब 2 दर्जन
शिक्षक व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
फोटो:
फोटोकैप्शन; झाड़माजरी स्कूल में सेवानिवृति के अवसर सुशीला कश्यप को सम्मानित करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अपना विद्यालय योजना के अंतर्गत गोद लिए जा चुके हैं लगभग 400 विद्यालय : भाग सिंह उपनिदेशक 

एएम नाथ। चम्बा  :  अपना विद्यालय योजना के अन्तर्गत जिला चम्बा में लगभग 400 विद्यालयों को गोद लिया जा चुका है जोकि जिला चम्बा के कुल विद्यालयों का लगभग 25 प्रतिशत है। द हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर और आयुष्मान भारत से बाहर हुए 21 आयुर्वेदिक अस्पताल

हिमकेयर और आयुष्मान भारत से बाहर हुए 21 आयुर्वेदिक अस्पता 21 आयुर्वेदिक अस्पतालों पर गिरी गाज, हिमकेयर-आयुष्मान के तहत नहीं मिलेगा मुफ्त उपचार नई ऑनलाइन व्यवस्था के चलते आयुर्वेदिक अस्पताल योजनाओं से बाहर, कर्मचारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया , भारी से बहुत बारिश की आशंका : मला के शिव मंदिर में भूस्खलन साइट से एक और शव बरामद

शिमला : भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राज्य के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जहां भारी से बहुत बारिश की आशंका है। वहीं गुरुवार सुबह से जारी बारिश की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा – शव के हुए कई टुकड़े : अज्ञात वाहन ने ड्यूटी रहे बैंक गार्ड अज्ञात वाहन के कुचल डाला

माहिलपुर : होशियारपुर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर माहिलपुर के मुख्य चौक पर रविवार सुबह साढ़े वजे बजरी से भरे टिपर की चपेट में आकर स्कूटर सवार व्यक्ति की दर्दनाक हालत में मौत हो गई, जबकि...
Translate »
error: Content is protected !!