शिक्षा व्यक्ति को एक अच्छा नागरिक बनाती है : मनीष तिवारी

by

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल खिजराबाद ने नवनिर्मित प्रबंधकीय कम्प्लेक्स का उद्घाटन किया
मोहाली, 2 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सेसांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि शिक्षा व्यक्ति को एक अच्छा नागरिक बनाती है और शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए स्कूलों का बुनियादी ढांचा अच्छा होना चाहिए। सांसद तिवारी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल खिजराबाद के नवनिर्मित प्रबन्धकीय कम्प्लेक्स के उद्घाटन का उदघाटन करने के अवसर पर समारोह को संबोधित कर रहे थे।
सांसद तिवारी ने कहा कि एक अच्छा नागरिक एक अच्छे समाज का निर्माण करता है और शिक्षा उसकी अच्छाई को निखारती है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए बुनियादी ढांचा होना बहुत जरूरी है और पंजाब सरकार स्मार्ट स्कूलों के माध्यम से ये सुविधाएं प्रदान कर रही है। इस मौके पर उन्होंने स्कूल के स्टाफ और छात्रों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए फंड्स की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लगातार स्कूलों में सुधार कर रही है और यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल में लोगों और सरकार के सहयोग से 25 लाख रुपये की लागत से प्रबंधकीय कम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है।
इस मौके पर राणा कुशलपाल समाजसेवी, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, इकबाल कौर प्रिंसिपल, यादविंदर सिंह कंग सदस्य जिला परिषद, संदीप कौर ब्लॉक कमेटी सदस्य, जसवीर कौर सरपंच, रिशु अग्रवाल चेयरमैन स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य सहित गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाबालिग से वसूली के मामले में SSP वरिंदर बराड़ निलंबित, 4 पुलिसकर्मी पहले ही गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए फाजिल्का के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) वरिंदर सिंह बराड़ को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई फाजिल्का साइबर क्राइम पुलिस थाने के...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ :8 गिरफ्तार; 14 पिस्तौलें जब्त

चंडीगढ़ : संगठित अपराध पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने कुख्यात लकी पटियाल-बंभिया गिरोह से जुड़े एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई...
article-image
पंजाब

ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 21 ਕਿਲੋ ਗਾਂਜੇ ਅਤੇ 30 ਪੇਟੀਆਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਕਾਬੂ

ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, 21 ਸਤੰਬਰ :ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਵਿੱਢੀ ਗਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡਾ ਬਲ ਮਿਲਿਆ, ਜਦੋਂ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਠਗੜ ਅਤੇ ਬੰਗਾ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿਚ ਗਾਂਜਾ ਅਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਫੜਨ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल की राजनीति उनके पक्ष में फैसला आएगा तो न्यायालय निष्पक्ष, विपक्ष में फैसला आया तो न्यायालय कमजोर : भाजपा

शिमला : राहुल गांधी ने अपनी आदत मुताबिक गलत बयानबाजी कर देश को भटकाने की कोशिश की है। वह अपने आप को देश, सांविधानिक संस्थाओं, न्यायालय से और संसद से बड़ा समझते हैं। यह...
Translate »
error: Content is protected !!