शिक्षा हमारे विकास की पहली सीढ़ी- सांसद मनीष तिवारी

by

सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल, गांव लांडरां के विकास हेतु 5 लाख रुपये की ग्रांट का चैक भेंट
मोहाली, 18 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि शिक्षा हमारे विकास की पहली सीढ़ी है और एक पढ़ा-लिखा नागरिक ही देश व समाज को सही दिशा में आगे बढ़ा सकता है। वह गांव लांडरां के सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल के विकास हेतु 5 लाख की ग्रांट का चैक स्कूल स्टाफ और गांव वासियों को भेंट करने के अवसर पर उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र के विकास हेतु दिया गया योगदान समाज और देश का निर्माण करता है। खास तौर पर सरकारी स्कूलों का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस दिशा में ध्यान देने की जरूरत है। स्कूलों में अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की भी जरूरत होती है और इस कमी को दूर करने हेतु सरकार को कदम उठाने चाहिएं।
जहां अन्य के अलावा, प्रिंसिपल मनप्रीत कौर संधू, सतनाम सिंह, सरपंच हरचरण सिंह, गुरजीत सिंह लंबड़दार, सुखवंत सिंह गिल, जोरा सिंह, गुरमुख सिंह पूर्व सरपंच भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सदियों के धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद, हमारे भगवान राम यहां हैं : हमारे राम लला अब तंबू में नहीं रहेंगे। यह दिव्य मंदिर अब उनका घर होगा – प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी

अजायब सिंह बोपाराय , अयोध्या :  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा (प्रतिष्ठा) समारोह में भाग लिया। श्री...
article-image
पंजाब

डॉ. सुरजीत ऐरी और डॉ. विवेक ऐरी को मिला सम्मान — मां अन्नपूर्णा राशन वितरण सोसायटी ने किया अभिनंदन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मां अन्नपूर्णा राशन वितरण सोसायटी द्वारा श्री राजीव दीक्षित गौशाला में आयोजित 131वें मासिक राशन वितरण समारोह में 34 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर पेट...
Translate »
error: Content is protected !!