शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव के तहत पाक कला प्रतियोगिता का आईएचएम कुफरी में सफल आयोजन

by
एएम नाथ। शिमला : अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत आयोजित किए जा रहे शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव के अंतर्गत पाक कला प्रतियोगिता (Culinary Competition) का आज आईएचएम शिमला (कुफरी) में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। May be an image of one or more people and biryaniयह प्रतियोगिता संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. मुकुल डिमरी के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की समृद्ध पाक विरासत, पारंपरिक व्यंजनों तथा स्थानीय खाद्य संस्कृति को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित पाक-कौशल, नवाचार एवं हिमाचली व्यंजनों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पाक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।No photo description available.
प्रतियोगिता के सफल आयोजन, समन्वय एवं मूल्यांकन कार्य हेतु आईएचएम शिमला की ओर से प्रशांत विजेता, विभागाध्यक्ष तथा यथार्थ चौहान, वरिष्ठ प्रवक्ता को समन्वयक एवं निर्णायक के रूप में नामित किया गया था। इसके अतिरिक्त, निर्णायक मंडल में नंद लाल, सेवानिवृत्त महाप्रबंधक, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC), शिमला ने भी अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करते हुए प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।No photo description available.
प्रतियोगिता में प्रस्तुत किए गए पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों, स्थानीय खाद्य संस्कृति तथा प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित पाक-कौशल की निर्णायक मंडल द्वारा विशेष सराहना की गई। निर्णायकों ने स्थानीय सामग्री के प्रभावी उपयोग, व्यंजनों की प्रामाणिकता तथा उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध पाक विरासत का सशक्त प्रतिनिधित्व बताया।No photo description available.
***30 प्रतिभागियों ने लिया भाग, अगले चरण के लिए 13 प्रतिभागियों का हुआ चयन
प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों द्वारा स्थानीय एवं पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों के साथ-साथ नवाचारपूर्ण पाक-कौशल का प्रदर्शन किया गया, जिसका मूल्यांकन स्वाद, प्रस्तुतीकरण, मौलिकता, स्वच्छता तथा तकनीकी दक्षता के आधार पर किया गया। May be an image of textइनमें से 13 प्रतिभागियों का चयन अगले चरण की प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जिनमें 05 स्वयं सहायता समूह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, एक समूह राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन तथा 07 ओपन कैटेगरी के हैं। यह चयनित 13 प्रतिभागी 8 से 12 जून तक रानी झांसी पार्क में स्टाल स्थापित करेंगे और इस दौरान आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसके बाद अंतिम विजेता का चयन किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला शहर के स्ट्रीट वेंडर्स 11 फरवरी तक जमा करवाएं दस्तावेज

एएम नाथ। धर्मशाला, 04 फरवरी। धर्मशाला शहर में रेहड़ी फहड़ी एवं अन्य पथ विक्रेता 11 फरवरी 2025 तक किसी भी कार्यदिवस के दौरान अपना पुराना स्ट्रीट वेंडिंग कार्ड व अन्य दस्तावेज, राशन कार्ड की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वाहनों में कूड़ेदान रखना अनिवार्य करें : राम प्रकाश

एएम नाथ। चम्बा :  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम प्रकाश की अध्यक्षता में आज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय चम्बा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रघुवीर सिंह बाली को मिली विकास की विरासत : नगरोटा बगवां में 24वां बाल मेला, मुकेश अग्निहोत्री ने जी.एस. बाली के योगदान को किया याद

क्षेत्र में चल रहे एक हजार करोड़ के कार्य : अग्निहोत्री एएम नाथ। नगरोटा बगवां :  स्वर्गीय जी.एस. बाली की 72वीं जयंती के अवसर पर नगरोटा बगवां के गांधी ग्राउंड में आयोजित 24वें बाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने ली 7 घंटे की मैराथन मीटिंग, हर पहलू पर गहन मंथन : राजस्व मामलों के निपटारे में ना हो लेट लतीफी – उपायुक्त

मंडी में जनवरी में 3309 राजस्व मामलों का समाधान मंडी, 8 फरवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि जिले में राजस्व मामलों के निपटारे में लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी...
Translate »
error: Content is protected !!