शिरोमणि अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं को सौंपीं गई अहम जिम्मेदारियां….जानें किसको क्या मिला?

by

चंडीगढ़ :  पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समितियों के चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री और अकाली दल के नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने इसकी जानकारी दी।

इनको मिली जिम्मेदारियां
दलजीत सिंह चीमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने होशियारपुर से पार्टी के वरिष्ठ नेता बलदेव मान और वरिंदर सिंह बाजवा को पार्टी की कोर कमेटी का सदस्य बनाया है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता गुरमीत सिंह दादूवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बलबीर सिंह मियानी और सोहन सिंह ठंडल को पार्टी का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह हरिंदर सिंह ढींडसा को जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट का हलका इंचार्ज और हरमोहन संधू को चमकौर साहिब का हलका इंचार्ज बनाया गया है। सीनियर लीडर मोहिंदर सिंह केपी और कुलवंत सिंह मनन करतारपुर असेंबली सीट के ऑब्जर्वर होंगे। साथ ही गुरमीत सिंह दादूवाल और हरिंदर सिंह ढींडसा आदमपुर विधानसभा सीट के ऑब्जर्वर होंगे और राज कमल सिंह भुल्लर नकोदर सीट के चुनाव को कोऑर्डिनेट करेंगे, ताकि स्क्रीनिंग, उम्मीदवारों का चयन और चुनाव अभियान आयोजित किए जा सकें।

क्षेत्र लेवल की कमेटियां बनाई गई
इसके अलावा, शिअद अध्यक्ष के साथ चुनाव क्षेत्रों के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ डिटेल में बातचीत के बाद जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की स्क्रीनिंग, चुनाव और आयोजन के लिए साथ में दी गई लिस्ट के अनुसार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव क्षेत्र लेवल की कमेटियां बनाई गई हैं।

14 दिसंबर को होंगे चुनाव
बता दें कि पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समितियों के चुनाव 14 दिसंबर को होंगे, जबकि 17 दिसंबर को चुनाव के परिणाम जारी किए जाएंगे। फरवरी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले स्थानीय निकाय चुनाव को राजनीतिक पार्टियों के लिए अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

11 IAS, 2 IPS, 1 IFS और 1 IRS अधिकारी जांच के घेरे में…..सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी सर्टिफिकेट घोटाला उजागर!

 नई दिल्ली।  भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में फर्जी आरक्षण प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल को लेकर बड़ा कदम उठाया है. यह कार्रवाई एक विस्तृत शिकायत के बाद...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन सीटू द्वारा एसडीएम कार्यालय के सामने दिया धरना : एसडीएम द्वारा पुलिस के जरिए आंगनवाड़ी वर्कर पर  ड्यूटी करने का दबाव डालना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : बलजीत कौर, लखविंदर कौर

नवांशहर, 20 जून :  आंगनवाड़ी वर्करों से विभाग के अलावा जबरन अन्य ड्यूटी करवाने और एक आंगनवाड़ी वर्कर पर  पुलिस के जरिए दबाव डाल ड्यूटी करवाने की कोशिश से गुस्साई एसडीएम कार्यालय के बाहर...
article-image
पंजाब , समाचार

6 वर्षीय बच्चे की मौत : 9 घंटे बाद 100 फ़ीट बोरवेल से बाहर निकाला लेकिन अस्प्ताल में उपचार दौरान रितिक मौत: कुत्ते से डरते 6 वर्षीय रितिक बोरवेल में गिरा

गढ़दीवाला – गढ़दीवाला के नजदीक गांव बेरहमपुर में 6 वर्षीय बच्चा रितिक बोरवेल में गिरा। एनआरडीएफ ने रितिक को 9 घंटे बाद बाहर निकाला लेकिम असपताल में इलाज दौरान बच्चे रोतिक की मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!