शिवरात्रि को राष्ट्रीय दर्जा देने के होंगे प्रयास- मेलों से मिलता है सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा : किशोरी लाल

by
एएम नाथ। बैजनाथ :  बैजनाथ के विधायक, किशोरी लाल ने कहा कि राज्य स्तरीय शिवरात्रि उत्सव को राष्ट्रीय उत्सव की ख्याति दिलवाने के प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि मेला, भगवान शिव की भूमि में प्राचीन उत्सव है। उत्सव के महत्व और गरिमा को बरकरार रखना सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है।
किशोरी लाल, रविवार को पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि उत्सव बैजनाथ के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार मेले को इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया और मेला सफल भी रहा है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा से यहाँ आने वाले व्यापारियों को नुकसान भी हुआ है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनके नुकशान की भरपाई के लिये मेले की दुकानों को 2-3 दिन बढ़ाने के लिये कहा गया है।
उन्होंने कहा कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले मेले से पहले इंदिरा गांधी स्टेडियम में ड्रैनेज सिस्टम को बेहतर किया जायेगा। ताकि वर्षा इत्यादि होने की स्तिथि में भी पानी की निकासी ठीक से हो सके। विधायक ने राज्य स्तरीय शिवरात्रि उत्सव के आयोजन के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए बधाई दी।उन्होंने कहा कि उत्सव के आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद देना किया। उन्होंने कहा कि उत्सव के समापन के बाद आगामी वर्ष में और अधिक भव्य आयोजन के लिये लोगों से सुझाव लेने की बात कही।
उन्होंने कहा कि उत्सव की यादों को संजोए रखने के लिये स्मारिका का भी प्रकाशन बहुत सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि उत्सव के माध्यम से एकता, समरसता और सामाजिक सेवा का महत्व बढ़ता है।
उत्सव के आयोजन में सहयोग करने वालों का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उत्सव में पारंपरिक संगीत, नृत्य, और कला का प्रदर्शन होने से सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलता है।
विधायक ने इस अवसर पर उत्सव की स्मारिका और कैलेंडर का विमोचन भी किया।
इससे पहले मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम डीसी राणा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उत्सव में सहयोग देने वाले प्रत्येक नागरिक तथा विभागों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर पूर्व एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, रविंद्र राव, शलभ अवस्थी, राजेंद्र परमार, विकास राणा, सचिन शर्मा, रणजीत राणा, मुनीश शर्मा, अजय गौड़, गंगा राम, रमेश चड्ढा, तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर, डीएसपी अनिल शर्मा, बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी ब स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 सेकंड में 7 थप्पड़, महिला ने टोल बूथ में घुसकर कर्मचारी को पीटा; पिटाई का वीडियो वायरल

ऊतर प्रदेश के हापुड़ स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामे का मामला सामने आया है। गाजियाबाद की ओर से कार में सवार होकर आई एक महिला ने टोल बूथ में घुसकर एक कर्मचारी की...
हिमाचल प्रदेश

एक साल-पांच काम अभियान ने बदली तस्वीर, सुविधा संपन्न हो रहे जिला ऊना के गांव

एक साल-पांच काम अभियान के तहत जिला में 9.77 करोड़ रुपए खर्च किए गए ऊनाः जिला ऊना के ग्रामीण क्षेत्रों को सुविधा संपन्न बनाने के लिए आरंभ किए गए एक साल-पांच काम अभियान के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जित्थे मुलाकाती ही जज बण जाण… सीएम भगवंत मान ने डेरा ब्यास प्रमुख पर कसा तंज

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, “कल बण जाण, भावें अज्ज बण जाण, अदालतां...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार – जनता को सुविधाएं देना लूट नहीं कल्याणकारी राज्य का काम : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के उस बयान को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वे राजनीतिक लाभ के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!