शिव मंदिर बंसी नगर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आज निकाली जाएगी शोभायात्रा

by

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरियां 26 फरवरी को होगी संपन्न

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव मंदिर बंसी नगर एवं बंसी नगर वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष डा. रमन घई व सचिव जगदीश मिन्हास ने बताया कि शिव मंदिर बंसी नगर की तरफ से 10 फरवरी से निकाली जा रही प्रभात फेरी का समापन 26 फरवरी शिवरात्रि के दिन शिव मंदिर बंसी नगर में होगा। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर बंसी नगर की ओर से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में एक विशाल शोभायात्रा आज 25 फरवरी को शिव मंदिर बंसी नगर से निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा बंसी नगर से शुरू होकर रिषी नगर, भरवाई अड्डा, रेलवे रोड, सैशन चौक, सुतैहरी रोड, सरकारी कालज चौक, फगवाड़ा रोड, भगत सिंह नगर, शंकर नगर, लक्ष्मी एनक्लेव, माउट एवन्यू से होते हुए शिव मंदिर बंसी नगर में विश्राम लेगी। इस अवसर पर डा. रमन घई ने शिव मंदिर बंसी नगर की तरफ से सभी शहर वासियों को शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान का गुणगान करने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर देश राज, मिन्हास साहब, बिल्ला, लक्की, मोंटी, राजा, विक्रांत, कालू, दीपू, पवन, हरीश बेदी, अशोक कुमार गोल्डी, तरुण सिक्का, मुनीश, अनीता तिवाड़ी, सिम्मी, कांता, अमन, सलोचना देवी, राकेश बाला, पिंकी, दीक्षा, नरिंदर, नूरी, चंचल, सीमा, गंगा, प्रीत आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शेरगढ़ में नवजन्मी बच्ची के घर जाकर लगाई उसके नाम की नेम प्लेट : 121 नव जन्मी बच्चियों की लोहड़ी डाली : बेटियों के बिना समाज की कल्पना असंभव – ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 27 जनवरी:   सामाजिक सुरक्षा और महिला व बाल विकास विभाग की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आज गांव शेरगढ़ में 121 नवजन्मी बच्चियों की...
article-image
पंजाब

 लोकतंत्र की जगह तानाशाही की राह पर आम आदमी पार्टी :  शिक्षा मंत्री बैंस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ब्यान की कड़ी निंदा की डीटीएफ ने

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार और वित्त सचिव अश्विनी अवस्थी ने  मुद्दों को ठोस रूप से समाधान करने के जगह शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह...
article-image
पंजाब

महिला हत्याकांड : भाम गांव में 99 वर्षीय महिला का शव पेटी से बरामद… एक गिरफ्तार

महिला हत्याकांड :  गढ़शंकर, 19 फ़रवरी : माहिलपुर ब्लाक के गांव भाम में बीते दिन एक घर से 99 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर रखी पेटी में बरामद होने से इलाके में...
article-image
पंजाब

मोबाइल कंपनी के लगाए जा रहे टावर का लोगों ने किया विरोध…. नही लगने देंगे गांव की जमीन पर निजी कंपनी का टावर, गढ़शंकर के बसियाला व रसूलपुर का मामला

गढ़शंकर – गढ़शंकर हल्के के बसियाला व रसूलपुर गांवों के विचकार एल निजी मोबाइल कंपनी द्वारा लगाए जा रहे मोबाइल टावर का विरोध करने के लिए दोनों गांवो के लोगों का आरोप है कि...
Translate »
error: Content is protected !!