शीत ऋतु के दौरान आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया जायजा

by
आपदा प्रबंधन की तैयारियों सहित सुशासन सूचकांक के संबंध में जिला चंबा के प्रदर्शन बारे भी दिए अधिकारियों को निर्देश
एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में शीत ऋतु के दौरान आपदा प्रबंधन की तैयारीयों के संबंध में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। बचत भवन के सभागार में आयोजित इस बैठक में जिला के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सभी जिला स्तर के विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में शीत ऋतु के दौरान विभागीय तैयारियों के अलावा आपदा के संभावित खतरे की रोकथाम के बारे विभिन्न विभागीय तैयारीयों की भी समीक्षा की गई।
 समीक्षा बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा को निर्देश दिए शीत ऋतु के दौरान जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल भवनों को असुरक्षित घोषित करने संबंधी प्रक्रिया को न्यूनतम समय अवधि में पूर्ण किया जाए तथा संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में इस संबंध नियमित समीक्षा करें। कुलदीप सिंह पठानिया ने जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि वे इस साल कम बर्षा के कारण प्रभावित होने वाली पेयजल योजनाओं की स्थिति में वैकल्पिक योजनाओं से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एहतियातन कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि ऐसी पेयजल योजना क्षेत्रों के आसपास भू रिचार्ज तथा जल संरक्षण के लिए भी एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे मोबाइल टावरों में 2 से 3 दिन तक का पावर बैकअप कायम रखें ताकि ग्रिड फेल होने की स्थिति में दूरसंचार सेवा बाधित न हो। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा तथा विभिन्न उपमंडलाधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे आपात सेवाओं से संबंधित संस्थाओं व स्थानों पर भी दो से तीन दिन तक का अतिरिक्त पावर बैकअप कायम रखें ताकि संभावित आपदा की स्थिति में आपातकालीन सेवाएं निरंतर जारी रहे। उन्होंने सभी उपमंडलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर भी शीत ऋतु से पूर्व आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों बारे उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर लें। उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शीघ्र अग्नि की घटनाओं के दृष्टिगत संवेदनशील भवनों का फायर ऑडिट करें तथा ऐसे स्थान पर अग्निशमन से संबंधित आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें। बैठक में आपदा की स्थिति में लोक निर्माण, विद्युत, परिवहन, कृषि बागवानी पुलिस तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंधित तैयारियों व दायित्वों के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त बैठक में सुशासन सूचकांक के संबंध में जिला चंबा के प्रदर्शन बारे भी विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।
इससे पूर्व उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने समीक्षा बैठक में पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का विधिवत स्वागत किया तत्पश्चात उन्होंने बैठक के उद्देश्य व महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बैठक में अपना बहुमूल्य समय देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष का विशेष आभार व्यक्त किया।
बैठक में स्थानीय विधायक नीरज नैयर, नगर परिषद चंबा की अध्यक्षा नीलम नैय्यर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, एडीएम अमित मेहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी महेला, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, एसडीएम सलूनी नवीन कुमार, एसडीएम तीसा अंकुर ठाकुर, एसी टू डीसी पीपी सिंह तथा लोनिवि,जल शक्ति विभाग, शिक्षा विभाग तथा विधुत विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक की रोकथाम को प्रभावी बनाने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश : कपड़े के बैग तैयार करने के लिए स्वयं सहायता समूहों को किया जाए प्रोत्साहित

उल्लंघनकर्ताओं के प्रति कार्यवाही तथा जानकारी और जागरूकता गतिविधियां की जाएं आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के ज़िला में उपयोग और बिक्री पर प्रभावी रोकथाम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद हिमाचल की राजनीति में भूचाल तय : सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया : जयराम ठाकुर

डेढ़ साल से सिर्फ़ आश्वासन दिये जा रही है सुक्खू सरकार, कब होंगे काम, जनसभा में मुख्यमंत्री के सामने ही लोग कह रहे हैं 1500 नहीं मिले एएम नाथ। हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिक से अधिक ऋण आवंटन के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

हमीर भवन में आयोजित की गई जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक एएम नाथ।  हमीरपुर 05 मार्च। जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक वीरवार को यहां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत खींच लाई 1100 किमी दूर – 28 साल के टूरिस्ट को : जान से ज्यादा सेल्फी प्यारी…

रोहित जसवाल।  केलांग : हिमाचल प्रदेश में घुमने आ रहे टूरिस्ट अपनी गलती की वजह से जान गंवा रहे हैं. ताजा मामला लाहौल स्पीति का है । जहां पर कोकसर के पास एक युवा...
Translate »
error: Content is protected !!