श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे : स्पष्टीकरण देने अकाल तख्त पहुंचे मनप्रीत बादल और सुच्चा सिंह लंगाह

by

अमृतसर  :  श्री अकाल तख्त साहिब से पंज सिंह साहिब द्वारा जारी आदेश के अनुसार तत्कालीन अकाली सरकारों के कैबिनेट मंत्रियों को एक मामले में स्पष्टीकरण देने के आदेश के बाद आज पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और जत्थेदार सुच्चा सिंह लंगाह अलग-अलग श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे।

दोनों नेताओं ने श्री अकाल तख्त साहिब और श्री हरमंदिर साहिब में भी मत्था टेका। बता दें कि सिंह साहिबों ने 30 अगस्त को 2007 से 2017 तक अकाली सरकारों के दौरान कैबिनेट मंत्री रहे सिख नेताओं को 15 दिनों के भीतर श्री अकाल तख्त साहिब पर व्यक्तिगत रूप से अपना स्पष्टीकरण देने के आदेश जारी किए थे। शिरोमणि अकाली दल के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह अपनी सफाई देने के लिए अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए। यहां पेश होकर उन्होंने अपनी सफाई दी। इस मौके पर उन्होंने बातचीत करते में कहा कि भगवान के बाद सिखों के लिए अकाल तख्त सबसे महत्वपूर्ण है। पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि आगे जो भी आदेश श्री अकाल तख्त से जारी होगा स्वीकार करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए “एक व्यक्ति – एक वृक्ष” का संकल्प लें शहरवासी

कमिश्नर नगर निगम ने एकता नगर गौशाला में किया पौधरोपण होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  नगर निगम होशियारपुर की कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि वातावरण को स्वच्छ और प्रदूषण रहित बनाने...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

दाना मंडी टांडा में लिया खरीद प्रबंधों का जायजा, किसानों के खातों में 647 करोड़ रुपए से अधिक की अदायगी 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए...
article-image
पंजाब

हरियाणा के नारायणगढ़ में छिपा था काला अंब थाना का हैड कांस्टेबल

एएम नाथ। शिमला :   पुलिस टीम ने दबोचा; डीआईजी क्राइम सीआईडी कर रहे केस की जांच, नाहन लाया जा रहा कर्मचारी हिमाचल प्रदेश पुलिस व जिला सिरमौर पुलिस के लिए राहत की खबर आई...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आंगनवाड़ी वर्करों एवं हेल्परों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

पंजाब सरकार अब तक पारदर्शी एवं मेरिट के आधार पर दे चुकी है 68,228 सरकारी नौकरियां आम आदमी पार्टी की सरकार युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे को लगातार पूरा कर रही है...
Translate »
error: Content is protected !!