श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में शिक्षकों के लिए विषय विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला

by

बद्दी, 10 जनवरी (तारा) : श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में 09 एवम 10 जनवरी 2026 को सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय पंचकुला द्वारा आयोजित दो दिवसीय विषय विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन सीबीएसई रिसोर्स पर्सन शिखा शर्मा एकेडेमिक कार्डिनेटर एस वी एन स्कूल कुनिहार एंव मिस्टर एस पी सिंह के तत्वावधान में किया गया । स्कूल की प्रिंसिपल अनिला नायर ने बताया कि वइस कार्याशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सक्रिय शिक्षार्थी एवं जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनने में सशक्त बनाना है। इस प्रशिक्षण में हरियाणा, चंडीगढ़ एवं हिमाचल से आए 23 जीव विज्ञान विषय से संबंधित अध्यापकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रयोगात्मक कार्य, आकलन में नवीन विधियां, प्रयोगशाला प्रबंधन ,गतिविधि आधारित शिक्षण एवं छात्रों की जिज्ञासा को बढ़ाने के प्रभावी तरीकों का मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने समूह चर्चा, प्रस्तुतीकरण एवं विचार विमर्श के माध्यम से अपने-अपने अनुभव साझा किया। अंत में शिक्षकों ने प्रशिक्षण कर्ताओं का धन्यवाद करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना प्रपत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2025

जिला चंबा में अस्थाई रूप से रहने वाले बिहार निवासी ऑनलाइन भर सकते हैं गणना प्रपत्र : जिला निर्वाचन अधिकारी एएम नाथ। चम्बा :  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का निर्धारित समय में किया जाए निपटारा : DC मुकेश रेपसवाल

एफसीए मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 16 मार्च : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष 8 व 9 दिसंबर को भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 8 व 9 दिसंबर को भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 8...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 जनवरी को होगा तुझार में लाला वाले पीर का मेला : मेले में कुश्ती दंगल में नामी पहलवान लेंगे भाग

पट्टा मेहलोग, 24 जनवरी (तारा) :मेहलोग क्षेत्र में वैसे तो वर्ष भर बहुत से मेले आयोजित होते है परंतु ग्राम पंचायत कैंडोल के गांव तुझार में लखदाता पीर के मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक...
Translate »
error: Content is protected !!