श्री गुरु रविदास जी के 644वें प्रकाश पर्व पर श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में आज होगा प्रदेश स्तरीय समागम

by

कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी सहित विभिन्न धार्मिक व राजनीतिक शख्सियतें होंगी शामिल
डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर लिया प्रबंधों का जायजा
खुरालगढ़( मनजिंदर सिंह पैसरां )26 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर डा. शेना अग्रवाल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी के 644वें प्रकाश पर्व पर तप स्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान, श्री खुरालगढ़ साहिब में आज राज्य स्तरीय समागम करवाया जा रहा है, जिसमें सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। वे आज समागम स्थल पर तैयारियों को जायजा लेने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल भी विशेष तौर पर मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें सभी प्रबंध सुचारु  तरीके से करने के लिए कहा। उन्होंने स्पष्ट हिदायत देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रबंधों में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्किंग से ले कर पीने वाले पानी तक पुख्ता प्रबंध किए जाएं। इसके अलावा संगत को आने-जाने के लिए भी कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि समागम में विभिन्न धार्मिक व राजनीतिक शख्सियतें भी शामिल होंगी। उन्होंने संगतों से अपील करते हुए कहा कि 27 फरवरी वे श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर राज स्तरीय समागम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चल कर मनुष्य समाज में फैली बुराईयों को दूर कर सकता है।
इस मौके पर पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, एस.डी.एम. गढ़शंकर हरबंस सिंह, तप स्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान, श्री खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह व  अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 दोस्‍तों की मौत का 1 म‍िनट 10 सेकंड का साहमने आया वीड‍ियो : हाथ में स‍िगरेट, कार की स्‍पीड 120 से ऊप

उदयपुर :    उदयपुर में गत शनिवार को कार एक्सीडेंट में 4 दोस्तों की मौत के पहले का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें कार की स्पीड 100,120 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे...
article-image
पंजाब

पावरकाम के मुलाजिमों ने बिजली बोर्ड के प्रबंधन इकाई का पुतला फूंका

गढ़शंकर  : आज स्थानीय पॉवरकाम के मंडल कार्यालय में पावरकाम के मुलाजिमों की तालमेल संघर्ष कमेटी द्वारा रोष रैली कर बिजली बोर्ड की प्रबंधन इकाई का पुतला फूंका गया। मुलाजिमों द्वारा दिल्ली सीमा पर...
article-image
पंजाब

218 करोड़ की लागत से बनने वाले शहीद ऊधम सिंह मेडिकल कॉलेज व 300 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अलॉट

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इसी माह करेंगे निर्माण कार्य की शुरुआतः विधायक ब्रम शंकर जिंपा हर साल 100 एमबीबीएस छात्रों को मिलेगा दाखिला जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को मिलेगी नई दिशा...
article-image
पंजाब

पुलिस ने पिस्तौल व जिंदा कारतू सहित 2 युवकों को किया गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने पिस्तौल और जिंदा कारतूसों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना गढ़शंकर के एसएचओ इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला...
Translate »
error: Content is protected !!