श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की समग्र विकास योजना में स्थानीय निवासियों की आवश्यकताओं का रखा जाएगा पूरा ख्याल : उपायुक्त

by
श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की विकास योजना से संबंधित आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई के लिए बैठक का आयोजन
रोहित भदसाली।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 9 अक्तूबर. श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की समग्र विकास योजना में स्थानीय निवासियों की आवश्यकताओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि श्री चिंतपूर्णी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और विकास योजना में सुधार के उपायों को अपनाते हुए इस दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। उन्होंने यह बात श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र के सुनियोजित विकास को लेकर साल 2041 तक के लिए तैयार प्रारूप विकास योजना से संबंधित आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई के लिए बुधवार को माई दास सदन, श्री चिंतपूर्णी के सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
बैठक में लगभग 40 आपत्तियां और सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिन पर विचार-विमर्श किया गया। सभी आपत्तिकर्ता एवं सुझावकर्ता बैठक में उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी आपत्तियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। मुख्य रूप से, आपत्तिकर्ताओं ने यह मुद्दा उठाया कि श्री चिंतपूर्णी क्षेत्र के निवासियों के पास छोटे-छोटे ज़मीन के टुकड़े हैं, जिन पर वर्तमान भवन निर्माण नियमों के तहत निर्माण करना कठिन है। उन्होंने मांग की कि स्थानीय निवासियों की जरूरतों और क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण के नियमों में विशेष संशोधन किए जाएं।
उपायुक्त जतिन लाल ने आपत्तिकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी आपत्तियों और सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और भवन निर्माण के नियमों में संशोधन हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सदस्य सचिव, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, श्री चिंतपूर्णी, और सहायक नगर योजनाकार, ऊना, को निर्देश दिया कि भवन निर्माण के विशेष नियमों को तैयार करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।
एसडीएम अंब की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय कमेटी का गठन
बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि एसडीएम अंब की अध्यक्षता में एक पाँच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के विकास कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके। इस कमेटी में श्री चिंतपूर्णी के मंदिर अधिकारी, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सदस्य सचिव, तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार और बीडीओ अंब सदस्य होंगे। यह कमेटी सभी आपत्तियों और सुझावों पर गहन विचार-विमर्श करेगी और उसके बाद लिए गए निर्णयों को अंतिम स्वीकृति के लिए उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
बैठक में एसडीएम अंब सचिन शर्मा, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं नगर योजनाकार पंकज शर्मा, मंदिर अधिकारी अंजय सिंह सहित विभिन्न अधिकारी, आपत्तिकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेतृत्व किसी पद से नहीं, साथियों के विश्वास से जन्म लेता : डॉ. हँस राज

चुराह की हर मातृ-शक्ति, हर परिवार और हर युवा के लिए जो आवश्यक है, वही हमारी प्राथमिकता : डॉ. हँस राज एएम नाथ। चम्बा :  नेतृत्व किसी पद से नहीं, साथियों के विश्वास से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मणिमहेश यात्रा 25 अगस्त तक स्थगित

तोस के गोठ में क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत जारी, 26 अगस्त से यात्रा शुरू होने की उम्मीद एएम नाथ। चम्बा :  श्री मणिमहेश यात्रा पर भारी बारिश का असर पड़ा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा...
article-image
पंजाब

पराली को आग लगाने की घटनाओं में पिछले वर्ष के मुकाबले जिले में अब तक आई 77 प्रतिशत गिरावट: कोमल मित्तल

गांव नरियाला के किसान हरविंदर सिंह ने सुपर सीडर के मदद से 100 एकड़ में पराली को बिना आग लगाए की गेहूं की बिजाई होशियारपुर, 05 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि...
हिमाचल प्रदेश

न्यायमूर्ति रंजन शर्मा, न्यायमूर्ति बिपिन चंद्र नेगी और न्यायमूर्ति राकेश कैंथला ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में शपथ ग्रहण की

शिमला : न्यायमूर्ति रंजन शर्मा, न्यायमूर्ति बिपिन चंद्र नेगी और न्यायमूर्ति राकेश कैंथला ने आज यहां हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन...
Translate »
error: Content is protected !!