सुक्खू ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली : प्रदेश के पहले डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी ली शपथ

by

शिमला :सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर शपथ ली। इस दौरान राहुल, प्रियंका और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। प्रियंका ने मुख्यमंत्री पद की दावेदार रहीं प्रतिभा सिंह को अपने बगल में बैठाया। सुक्खू ने सभी कांग्रेस विधायकों के साथ मंच से समर्थकों का अभिवादन किया।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने रिज मैदान में सुक्खू के साथ डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी शपथ दिलाई। इससे पहले सुबह सुक्खू खुद प्रतिभा सिंह को शपथ समारोह का न्योता देने पहुंचे। सुक्खू ने कहा- पार्टी पहले है, मुख्यमंत्री बाद में। प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श हैं।
हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची थीं। राहुल गांधी को जब पता चला कि वह मंच के सामने बैठी हैं तो राहुल ने उन्हें मंच पर बुलाया और उनसे मिले। प्रियंका गांधी ने सुक्खू की मां को गले लगाया और मंच पर अपने पास बैठाया।

प्रतिभा बोलीं- बेटे विक्रमादित्य का मंत्री बनना है तय :
प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में एक स्थिर सरकार बनेगी। हम एकजुट होकर काम करेंगे। प्रतिभा मुख्यमंत्री पद की दावेदार थीं। सुक्खू से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनाना तय है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीएएम खालसा कॉलेजिएट स्कूल गढ़शंकर का 10+2 का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 3 मई: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तहत चल रहे बीएएम खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के 10+2 साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स ग्रुप का परिणाम शानदार रहा। खालसा कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव स्टोरी -गैंगस्टर काला जठेड़ी-लेडी डॉन अनुराधा चौधरी : 12 मार्च को शादी करेंगे, काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट से ब्याह रचाने के लिए कस्टडी पैरोल मिली

चंडीगढ़ : गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और राजस्थान की लेडी डॉन के नाम से मशहूर अनुराधा चौधरी 12 मार्च को ब्याह रचाने जा रहे हैं। इसके लिए काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाएं पंजीकृत कामगार

एएम नाथ। चंबा, 18 फरवरी : जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत सभी कामगारों के लिए ई-केवाईसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी गाड़ी; 4 की मौत

एएम नाथ । किन्नौर :  नाल्टी रोड के पास आज एक वाहन के खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह...
Translate »
error: Content is protected !!