श्री राम लीला में पहले दिन श्री राम अवतार और दूसरे दिन ताड़का वध का किया गया मंचन

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : उत्तर भारत के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम मंचन के पहले दिन श्री राम जन्मोत्सव झांकी का आयोजन किया गया। इस दौरान दिखाया गया कि किस प्रकार जब धरती पर पाप एवं अत्याचार बढ़ा तो धरती माता गाय का रुप धारण करके ब्रह्मा जी के पास पहुंचीं तथा ब्रह्मा जी ने बाकी देवताओं को साथ लेकर भगवान विष्णु से धरती पर बढ़ रहे पाप व अत्याचारों से बचाने के लिए प्रार्थना की। इस पर भगवान विष्णु ने कहा कि वह जल्द ही अयोध्या में अवतरित होंगे। इस दौरान श्री राम लीला में श्री राम अवतरण और नामकरन का मंचन किया गया। इस बार संत नगरी के वासियों और आसपास के गांवों के लोगों में दशहरा महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह पाया जा रहा है तथा श्री राम लीला मंचन के पहले दिन श्री राम लीला मैदान श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। इसके बाद मंच पर विराजमान भगवान के स्वरुपों को पुष्प मालाएं पहनाईं गईं और आरती उपरांत स्वरुपों को विश्राम के लिए ले जाया गया। दूसरे दिन श्री राम लीला मंचन में ताड़का वध का मंचन किया गया। इस दौरान पंडित प्रियव्रत शास्त्री व उनके साथियों ने हरिनाम संकीर्तन से पंडाल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर प्रधान गोपी चंद कपूर, चेयरमैन शिव सूद, आरपी धीर, प्रदीप हांडा, डा. बिन्दुसार शुक्ला, राकेश सूरी, संजीव ऐरी, हरीश आनंद, योगेश कुमरा, कमल वर्मा, तरसेम मोदगिल, अनुराग कालिया, राजेन्द्र मोदगिल, आशीष वर्मा, मनोद दत्ता, कृष्ण गोपाल शर्मा, कपिल हांडा, वरुण कैंथ, सौरव शर्मा सहित अन्य गणामन्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़क धंसने के मुद्दे पर दीवान ने लुधियाना नगर निगम को घेरा, कहा— प्रशासनिक विफलता ने ‘स्मार्ट सिटी’ को ‘नरक सिटी’ बनाया

दीवान ने उच्च स्तरीय जांच, बी एंड आर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की लुधियाना, 12 जुलाई: पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) लुधियाना के अध्यक्ष एवं पंजाब...
article-image
पंजाब , समाचार

यंग फुटबॉल क्लब माहिलपुर ने 22वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की क्लब वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर किया ट्रॉफी पर किया कब्जा

गांव वर्ग  के फाइनल में धमाई ने जीत हासिल की तथा कॉलेज वर्ग में खालसा कॉलेज माहिलपुर ने की जीत हासिल गढ़शंकर- ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की ओर से खालसा...
article-image
पंजाब

आपरेशन प्रहार चरण 2 : 170 संदिग्ध काबू , 141.75 ग्राम हेरोइन बरामद, 17 मामले किए दर्ज

नवांशहर  :  नवांशहर जिले में अपराध व नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “आपरेशन परहार चरण दो” के तहत पुलिस ने 72 घंटों के भीतर व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!