संकट में पीड़ितों का सहारा बनकर खड़ी है जयराम सरकार: प्रो. राम कुमार , हरोली में 56 परिवारों को बांटे 75 लाख रूपये के चैक

by

ऊना : संकट के समय में अपनों को खो देने की अपूर्णीय क्षति की भरपाई तो नहीं की जा सकती लेकिन राज्य की जयराम सरकार इस संकट की घड़ी में प्रभावितों का सहारा बनकर साथ खड़ी है। यह बात राज्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली में आयोजित राहत राशि चैक वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान हरोली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आपदाओं से पीड़ित 56 परिवारों को 75 लाख रूपये की राशि के चैक वितरित किये गये। इनमें उप-तहसील दुलैहड़ के 8 परिवारों को 12 लाख व ईसपुर के 28 परिवारों को 25.79 लाख तथा हरोली तहसील के 20 परिवारों को 37 लाख रूपये की राशि के चैक प्रदान किये गये।
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा, कृषि, पशुधन क्षति इत्यादि की भरपाई करने के उद्देश्य से पीड़ित परिवारों को करोड़ों रूपयों की आर्थिक सहायता प्रदान करके विपत्ति के समय उनकी मददगार बनी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा वृद्धावस्था पैंशन की आयुसीमा को 80 वर्ष से कम करके 70 साल किया गया है, जबकि चालू वित्त वर्ष के बजट के दौरान महिलाओं के लिए आयुसीमा 65 वर्ष कर दी गई है जिसके तहत 1500 रूपये प्रतिमाह उन्हें पैंशन प्रदान की जा रही है। इसके अलावा सहारा योजना को भी लागू किया गया है जिसके अन्तर्गत गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर तथा काम करने की क्षमता खो देने वाले व्यक्ति को चिकित्सा जांच के उपरांत 3000 रूपये प्रतिमाह पैंशन प्रदान की जाएगी।
प्रो. राम कुमार ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति इलाज करवाने से वंचित न रहे के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयुष्मान योजना आरम्भ की गई है। जिसमें गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए परिवार के 5 लोगों को 5 लाख रूपये तक बीमित किया गया है। इसके अलावा बीपीएल, मजदूर, रेहड़ी-फड़ी, मिस्त्री इत्यादि के कार्यों में आय अर्जित करने वाले लोगों को अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करवाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा हिम केयर योजना आरंभ की गई है जिसमें एक साल के लिए 365 रूपये के प्रीमियम पर इन परिवारों के पांच सदस्यों को 5 लाख रूपये की राशि तक इलाज करवाने की सुविधा प्रदान की गई है।
उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में हरोली विधानसभा क्षेत्र में भी कई लोगों ने अपनों को खोया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वैक्सीनेशन कार्यक्रम को आज से और तेज किया जा रहा है तथा किसी प्रकार के भ्रामक प्रचार में न आकर शीघ्र टीकाकरण करवाएं तथा स्वयं व अपने परिवार को सुरक्षित रखें। इसके अलावा कोविड सुरक्षा नियमों का पालन भी बनाए रखें।
इस अवसर पर हरोली भाजपा मंडलाध्यक्ष नरेन्द्र राणा, महामंत्री गुलविंदर गोल्डी, जिला परिषद् सदस्य ओंकार राणा व कमल सैणी, बीडीसी चेयरमैन रजनी बाला, तहसीलदार हरोली विपिन ठाकुर, पूर्व जिला परिषद् सदस्य अनूप राणा, प्रधान ग्राम पंचायत हलेड़ा बिलणा सतनाम सिंह छिंदा, प्रधान बटकलां रोजी, प्रधान अश्वनी कुमार, राम लाल लाला तथा कमल चैधरी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर : नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम

एएम नाथ। शाहपुर : उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र (एटीसी) शाहपुर प्रदेश में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में अपने कदम बढ़ा रहा है। हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के तत्वावधान में कार्य...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने किया मेगा नेत्र परीक्षण शिविर के शुभारम्भ :स्वास्थ्य क्षेत्र में आया देश में क्रांतिकारी बदलावः राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत के मिशन को पूरा कर रहे हैं अनुराग’ ऊना, 15 अप्रैल – राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रिवेंटिव हेल्थ एण्ड केयर को लेकर जो प्रयास पिछले कुछ समय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED Raid: BJP नेता के घर पर पड़ी ED की रेड – पैसे गिनने की मशीनें लेकर पहुंचे अफसर, मचा हड़कंप

सिरमौर में है भाजपा नेता की फार्मा फर्म पानीपत. हरियाणा के पानीपत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भाजपा नेता के घर रेड की है. ईडी की टीमें पूर्व सांसद संजय भाटिया के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण,

एएम नाथ। बिलासपुर 8 अगस्त : जिला एवं सत्र न्यायधीश चिराग भानु सिंह ने वन विभाग के तत्वाधान में जिला मुख्यालय में वीरवार को वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत किया...
Translate »
error: Content is protected !!