संत कबीर दास जी की वाणी में समाया है समाज सुधार का मंत्र : कुलदीप धीमान

by
राज्य अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने कबीर पंथी समाज सुधार सभा के धार्मिक-सांस्कृतिक समारोह में की शिरकत
रोहित जसवाल ।  अंब (ऊना), 11 जून. संत शिरोमणि कबीर दास जी के प्रकट दिवस के अवसर पर बुधवार को ऊना जिले के अंब में हिमाचल प्रदेश कबीर पंथी समाज सुधार सभा द्वारा एक भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर संत कबीर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धाभाव से नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि संत कबीर केवल एक संत नहीं, बल्कि एक जागरूक विचारधारा हैं। उन्होंने समाज को छुआछूत, जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर समता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी । उन्होंने कहा कि कबीर जी की वाणी में वह शक्ति है जो सदियों से समाज को झकझोरती रही है और आज के दौर में भी उतनी ही प्रासंगिक है।
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को संत कबीर की शिक्षाओं से जुड़ना चाहिए, क्योंकि उनके विचार समानता, भाईचारे और आत्मबोध की वह रोशनी हैं, जो समतामूलक समाज के निर्माण में मार्गदर्शक बन सकती है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया कि वे धर्म, जाति व वर्ग से ऊपर उठकर एकजुट समाज की स्थापना में सहभागी बनें।
इस मौके पर श्रद्धालुओं और ग्रामीण महिलाओं ने सामूहिक सत्संग व प्रसाद वितरण में भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कबीर पंथी समाज सुधार सभा के प्रयास की सराहना की। इस दौरान सभा के सदस्यों ने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर समाज की समस्याओं एवं मांगों के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, जिला परिषद सदस्य सतीश शर्मा, तहसीलदार अंब नरेश पटियाल, प्रदेश कबीर पंथी समाज सुधार सभा के प्रधान मस्तराम, जिला प्रधान कबीर पंथी समाज सुधार सभा ऊना सुरेश मियां, सचिव कबीर पंथी समाज सुधार सभा देवराज शांडिल व प्रदेश के नौ जिलों की कबीर पंथी समाज सुधार सभाओं के प्रधान एवं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिशप कॉटन स्कूल, शिमला के 167वें फाउंडर्स डे समारोह में मुख्यमंत्री सुक्खू ने की सहभागिता …पांच वर्षों में सीबीएसई स्कूल राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में होंगे शामिल : मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के लिए आदर्श वातावरण: मुख्यमंत्री बीसीएस के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने की शिरकत एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा : 160 मीटर लंबा डबल लेन पुल स्टील ट्रस तकनीक से बन रहा है, एक साथ गुजर सकेंगे दो बड़े वाहन :

पुल निर्माण पर 20 करोड़ रुपये की धनराशि हो रही है व्यय, जून 2024 तक पूरा होगा काम जोगिन्दर नगर, 17 नवम्बर- मंडी जिला के जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोठी पत्तन (लडभड़ोल)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालकवाह व हरोली में स्थापित होंगे ऑक्सीजन प्लांटः डीसी , डीसी राघव शर्मा ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने आज हरोली अस्पताल तथा मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल पालकवाह में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए जल्द से जल्द सभी कार्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हो गई मौत? शहबाज सरकार ने जारी किया बयान

नई दिल्ली ।। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान की मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है. सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज...
Translate »
error: Content is protected !!