संपर्क सड़कों पर खर्च होंगे 22.53 करोड़ …सैली, हंडोला, कमून सहित 8 गांवों के लोगो को होगा फायदा

by

ऊना 11 अप्रैल – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत नाबार्ड के अंतर्गत दो संपर्क सड़कों के निर्माण के लिए 22.53 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। यह जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने बताया कि सैली से हंडोला वाया कमून और सैली से महादेव मंदिर वाया प्राथमिक पाठशाला लौबोवाल के निर्माण पर 12.22 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 14 किलोमीटर लंबी इस संपर्क सड़क के निर्माण से पांच गांवों के लगभग 950 लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इनमें सैली, हंडोला, कमून, पट्टियां और लौबोवाल शामिल हैं।
वीरेन्द्र कंवर ने बताया कि 11 किलोमीटर लंबी ओलिंडा-बोहरु संपर्क सड़क पर 10.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे चार गांवों ओलिंडा, बोहरु, चैखाट और चैखाट सनहाल गांवों की लगभग 825 की आबादी को लाभ पहुंचेगा।
वीरेन्द्र कंवर ने बतायाा कि पिछले चार वर्षों में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सड़कों का बहुत बड़ा जाल बिछा है। जहां नई सड़कें बनाकर तैयार की गई हैं, वहीं पुरानी सड़कों को चैड़ा व बेहतर बनाने का कार्य भी किया गया है। कुटलैहड़ में गत 4 साल में 163.66 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि सिर्फ और सिर्फ सड़क सुविधा के सुधार में लगाई गई है। उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ में 100 से अधिक की आबादी वाले प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा मिली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसरे चरण में जिले के 11 गांव चयनित….पीएम आदर्श ग्राम योजना के कार्यों को समयबद्ध पूरा करें : उपायुक्त

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 फरवरी. उपायुक्त जतिन लाल ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जिले में चयनित गांवों में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैनसरी में 3.20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पेयजल परियोजना का भूमि किया पूजन

पांच पंचायतों के लिए सीवरेज व्यवस्था इसी कार्यकाल में करेंगे पूराः वीरेंद्र कंवर ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज रैनसरी में 3.20 करोड़ रुपए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पानी की सेम्पलिगं की रिपोर्ट में देरी क्यों: जरनैल सनोली

ऊना : ऊना विधानसभा क्षेत्र के शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान जरनैल सनोली ने कहा एक महीने पहले एनजीटी की टीम ने एक फैक्ट्री में जाचं की थी। स्थानीय लोगों को पानी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्नल बाठ से मारपीट मामला : हाई कोर्ट सख्त, IPS अधिकारी को किया तलब

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच टीम के प्रमुख आईपीएस अधिकारी को तलब करते हुए बुधवार को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के आदेश दिए...
Translate »
error: Content is protected !!