संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डिप्टी स्पीकर के गृह समक्ष धरना – धरने में आकर डिप्टी स्पीकर ने लिया किसानों से मांग

by

गढ़शंकर । 17 अगस्त: किसान संगठनों द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डिप्टी स्पीकर पंजाब के घर के सामने धरना दिया। जिसमें कुल हिंद किसान सभा के दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल,किरती किसान यूनियन से हरमेश सिंह ढेसी, सुरिंदर सिंह बैंस, जम्हूरी किसान सभा से कुलभूषण कुमार महिंदवानी, रामजी दास चौहान और अन्य ने कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए, किसानों का कर्ज माफ किया जाए, सहकारी समितियों को मजबूत किया जाए और अवैध खनन को बंद किया जाए, कंडी नहर का पानी सैला पेपर मिल को देना बंद किया जाए और कंडी के खेतों को दिया जाए। दिल्ली मोर्चा समेत सभी झूठे मुकद्दमें वापस लिए जाएं। बाहगा अटारी बॉर्डर, हुसैनीवाला सुलेमान बॉर्डर को कृषि व्यापार के लिए तुरंत खोला जाए, लिंपी स्किन से मारे गए पशुओं को मुआवजा दिया जाए।
इस मौके पर किसान नेता कुलविंदर सिंह चाहल ने मंच संचालन किया। इस मौके पर चौधरी अच्छर सिंह बिल्ड़ों, इकबाल सिंह जस्सोवाल, कश्मीर सिंह भज्जल, महिंदर कुमार बड्डोआण, गोपाल थांदी, भूपिंदर सिंह वड़ैच, तरसेम सिंह बैंस, जरनैल सिंह काहमा, रामजीत सिंह देनोवाल, परमजीत सिंह सहाब पुर, सुरजीत कौर अटाल, दविंदर राणा, शाम सुंदर कपूर, सूबेदार अशोक कुमार, कुल हिंद किसान सभा से निहाल सिंह वाला जुझार सिंह, कुकड़ मजारा, राष्ट्रीय किसान यूनियन के पवन शर्मा, संतोख सिंह बीकेयू राजेवाल आदि उपस्थित थे। धरने की अध्यक्षता शेर जंग बहादुर सिंह, सुरिंदर सिंह ढिल्लों, शिंगारा राम भज्जल ने की। शेर जंग बहादुर सिंह ने आए हुए किसानों व अन्य लोगों का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेरा बापू गंगा दास जी में श्रीमद भागवत कथा निरंतर जारी : राष्ट्रीय संत परम श्रद्धेय श्री गौर दास जी महाराज ने आज गजेंद्र उदधार का बहुत सुंदर वर्णन किया

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : डेरा बापू गंगादास जी माहिलपुर में बापू गंगा दास जी वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड के तत्वाधान में शाम 6:00 बजे से चल रही श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन से पधारे राष्ट्रीय संत...
article-image
पंजाब

जिला कोर्ट में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, खाली कराया गया परिसर; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉ

फिरोजपुर :  फिरोजपुर जिला कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बम होने की सूचना की अफवाह फैल गई। खबर मिलते ही कोर्ट में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सुरक्षा को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 साल बड़े एक्टर को कंगना ने किया था डेट : एक्ट्रेस जानती थीं कि आदित्य पहले से शादीशुदा, फिर दोनो रहे काफी समय पति पत्नी की तरह

बॉलीवुड एक्ट्रेस से भाजपा सांसद बनीं कंगना रनौत इन दिनों चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला जवान कुलविंदर कौर से पड़े थप्पड़ कांड की वजह से काफी चर्चा में हैं। जब से उन्होंने राजनीति में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 वर्षीय महिला को गोलियां मार कर की हत्या कर डाली

महिला को गोलियां मार कर की हत्या कर डाल गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव महिन्दवानी गुज्जरां में अज्ञात हत्यारों ने एक 62 वर्षीय महिला की गोलियां मार कर हत्या कर डाली।      ...
Translate »
error: Content is protected !!