संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने होशियारपुर में ईवीएम वेयरहाउस की अगस्त माह की पड़ताल की

by

– राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत आज जिला स्तर पर बनाए गए ईवीएम वेयरहाउस की अगस्त 2025 की मासिक पड़ताल संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब, सकत्तर सिंह बल की ओर से की गई। यह जांच अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अमरबीर कौर भुल्लर की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

पड़ताल प्रक्रिया के तहत वेयरहाउस को खोलकर ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की स्थिति, सुरक्षा प्रबंध, सीलिंग व्यवस्था तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया। सभी संबंधित रिकॉर्ड, लॉगबुक एवं एंट्री रजिस्टरों की भी जांच की गई ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी सकत्तर सिंह बल ने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की मासिक पड़ताल एक नियमित एवं आवश्यक प्रक्रिया है, जो प्रत्येक जिले में समय-समय पर की जाती है। इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि होशियारपुर जिले में वेयरहाउस की व्यवस्था उच्चतम मानकों के अनुरूप पाई गई है।

सकत्तर सिंह बल ने इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें बूथ लेवल एजेंट नियुक्त (बीएलए) करने के लिए कहा। इस अवसर पर भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, आम आदमी पार्टी से खुशी राम, अकाली दल से सुखजिंदर सिंह व सी.पी.आई (एम) से बलविंदर सिंह के अलावा नोडल अधिकारी ईवीएमज बलविंदर सिंह, सहायक नोडल अधिकारी रुपिंदर पाल सिंह, तहसीलदार चुनाव हरमिंदर सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, लखवीर सिंह, राजन मोंगा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रोफेसर ने किया रेप, ग्रिफ्तार, 376 के तहत केस दर्ज : धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शाहपुर कैंपस के प्रोफेसर ने छात्रा को होटल बुलाया और किया रेप

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शिक्षक के पेशे को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शाहपुर स्थित कैंपस में पीएचडी की...
article-image
पंजाब , समाचार

पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के 14 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : बेटे और रियल एस्टेट कारोबारी भी जांच के घेरे में

होशियारपुर, चंडीगढ़ और मोहाली में एक साथ तलाशी; पीएसआईईसी की औद्योगिक जमीन के आवंटन और 12 प्लॉटों को 125 में बांटने के मामले की पड़ताल चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले...
article-image
पंजाब

धार्मिक ग्रंथों और स्थानों की बेअदबी कतई बर्दाश्त नहीं – निपुण शर्मा

गढ़शंकर के गांव नूरपुर जट्टा के गुरुद्वारा में हुई बेअदबी की घटना पर भाजपा ने जताया कड़ा रोष होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गढ़शंकर के गांव नूरपुर जट्टा के गुरुद्वारा सिंह सभा साहिब में श्री गुरु...
article-image
पंजाब

45 लाख खर्च कर पति ने कनाडा भेजा, विदेश पहुंचते ही पत्नी का बदल गया इरादा, भेजा तलाक का नोटिस

लुधियाना : ससुराल के 45 लाख रुपये खर्च करवा कनाडा गई पत्नी ने पति को पीआर करवाने की बजाए उसे तलाका नोटिस थमा दिया। पति के कनाडा पहुंचने के 10 दिन बाद उसे छोड़...
Translate »
error: Content is protected !!