संसद में नेता प्रतिपक्ष को जाने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ: मुकेश अग्निहोत्री

by
रोहित जसवाल। धर्मशाला, 20 दिसंबर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को संसद के अंदर जाने से रोकने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसे इसे देश के समृद्ध लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। धर्मशाला में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उपमुख्यमंत्री ने संसद में प्रतिपक्ष के नेता के साथ हुए घटनाक्रम को तानाशाही करार देते हुए सरकार के इस व्यवहार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यदि आप संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर के खिलाफ टिप्पणी करेंगे तो इसका विरोध पूरा देश करेगा। कांग्रेस के नेता देश की आवाज बनाकर डॉ. आम्बेडकर के खिलाफ की गई टिप्पणी पर अपना विरोध जता रहे थे तभी सरकार के नेताओं ने उनकी आवाज दबाने के लिए नेता प्रतिपक्ष और उनके साथियों से अभद्र व्यवहार किया। अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है लेकिन कांग्रेस लड़ाई लड़ना जानती है। पूर्व में भी जब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को संसद से बाहर करने और उनका आवास छीनने के असफल प्रयास केंद्र की सरकार ने किए थे, तब भी कांग्रेस लोकतांत्रित हितों के लिए लड़ी थी और अंत में सत्य की जीत हुई थी। उन्होंने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ हुए अभद्र व्यवहार भी केंद्र की अलोकतांत्रित मानसिकता को दर्शाता है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राहुल गांधी को संसद में जाने से रोकना और कांग्रेस नेताओं के साथ धक्का-मुक्की करना न केवल लोकतंत्र का अपमान है, बल्कि यह दिखाता है कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। ऐसी घटनाएं सरकार की तानाशाही मानसिकता को उजागर करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि संसद जनता की आवाज का प्रतीक है और इसमें हर नेता को अपनी बात रखने का अधिकार है। उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयास सफल नहीं होंगे। कांग्रेस इस मुद्दे को हर स्तर पर उठाएगी और जनता के सामने सच्चाई लाएगी। उन्होंने राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगजीत डल्लेवाल के अनशन तोड़ने की एक ही शर्त : पंजाब सरकार ने SC में केंद्र के पाले में डाल दी गेंद

नई दिल्ली।  किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन अब भी जारी है। मंगलवार को पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से दो दिन की मोहलत उनका अनशन तुड़वाने के लिए मांगा। इस पर...
article-image
पंजाब

‘मेरे जीजाजी को कर रहे 10 साल से परेशान…’..रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED की चार्जशीट पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा

नई दिल्ली : काग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुग्राम के एक रियल एस्टेट सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आरोपपत्र दायर किए जाने के बाद अपने बहनोई व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा...
article-image
पंजाब

शहीद कुलदीप कुमार की याद में कवि सम्मेलन आयोजित

गढ़शंकर: दोआबा साहित्य सभा द्वारा शहीद कुलदीप कुमार की याद में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया और संतोख वीर सिंह द्वारा लिखत पुस्तक सिखी की यह निशानी के 20वे भाग को लोकार्पण किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई में गीत-संगीत और नाटक से दी एड्स से बचाव की जानकारी

हमीरपुर 01 दिसंबर। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी द्वारा हिमाचल प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी के...
Translate »
error: Content is protected !!