सगी बहन के पति को महिला ने अपने पति के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा

by

एएम नाथ। चम्बा :   चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में जमीनी विवाद में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर सगी बहन के पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पति फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मृतक की पत्नी रतो ने पुलिस को बताया कि सोमवार को 2:30 बजे उसकी बड़ी बहन झांझो अपने पति राज कुमार के साथ उनके घर आई। बहन के आने की खुशी में उनका पति पुन्नू राम उनके भोजन की व्यवस्था करने के लिए दुकान से चिकन ले आया।

शाम छह बजे जब वह रसोई में उनके लिए खाना बना रही थी तो उसकी बहन और जीजा उसके पति को लेकर घर के सामने वाली जमीन पर ले गई। यहां पर उस जमीन को लेकर उनके बीच में विवाद हो गया। इतने में बहन के पति राजकुमार ने हाथ में बेलचा उठाकर उसके पति के सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वह पति को बचाने के लिए उनकी तरफ भागी। जबकि उसकी बहन व जीजा इस वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग गए। जब तक उनकी मदद के लिए गांव के अन्य लोग वहां पहुंचे, तब तक उसके पति की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान दर्ज करके महिला व उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके पति को पकड़ने के लिए धरपकड़ जारी है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक स्वयं मामले की तफ्तीश करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस टीम को निर्देश दिए कि इस मामले निष्पक्ष व गंभीरता से जांच की जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सेना भर्तीः स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य से हस्ताक्षरित होना अनिवार्य

ऊना : इंदिरा स्टेडियम ऊना में 17 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होने वाली सेना भर्ती प्रदेश के हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, शिमला, सोलन, किन्नौर व सिरमौर के युवाओं ने भारी संख्या में आवेदन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल में सजेगा मिलेट्स फूड फेस्टिवल : रागी, बाजरा, ज्वार, कुट्टु, कंगनी, कोदो जैसे मोटे अनाज के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पकवानों का ले सकेंगे आनंद

धर्मशाला, 15 जून। कांगड़ा वैली कार्निवल में ‘मिलेट्स फूड फेस्टिवल’ एक बड़ा आकर्षण होगा। इसके माध्यम से लोगों को श्री अन्न (मोटा अनाज) के विभिन्न पकवानों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। बता दें,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री से भेंट की : शानन जल विद्युत परियोजना के पट्टे की अवधि पूर्ण हो जाने पर इसका अधिकार राज्य सरकार को वापिस दिलवाने के लिए हस्तक्षेप करने का किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न लम्बित मुद्दों पर चर्चा की।  उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजूकेशन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह – सिर्फ डिग्री नहीं, काबिलियत हासिल करने का करें प्रयास : DC हेमराज बैरवा

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने राज राजेश्वरी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में की अपील ,   नशे के उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों से किया आगे आने का आह्वान रोहित भदसाली।  हमीरपुर 11 सितंबर...
Translate »
error: Content is protected !!