सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रयासों बारे की विस्तृत चर्चा – सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता 

by
एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला चंबा में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों एवं प्रयासों वारे विस्तृत चर्चा व समीक्षा की गई। बैठक में परिवहन विभाग की ओर से पीपीटी के माध्यम से जिला में सड़क दुघर्टनाओं की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों बारे अवगत करवाया गया।
 डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने कहा कि ब्लैक स्पॉट के चयन तथा सुधारीकरण का कार्य जिला में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के मध्यनजर किया जाए तथा इसके लिए लोक निर्माण , पुलिस, परिवहन विभाग तथा अन्य विभागों व संस्थाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और मजबूत किया जाए।
उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन करते हुए लापरवाही से वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की रोकथाम की दृष्टिगत सड़क सुरक्षा के लिए सरकारी विभागों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं तथा बुद्धिजीवी वर्ग को भी आवश्यक सहयोग करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में इस क्षेत्र में अतीत की तुलना में सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके।
इस अवसर पर भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ जनक राज, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर, जिला परिषद चंबा की अध्यक्षा डॉ नीलम कुमारी, नगर परिषद चंबा की अध्यक्षा नीलम नैयर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी महेला, एडीएम अमित मेहरा, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश, विधुत विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पारदर्शिता और जवाबदेही आरटीआई का मूल उद्देश्य : गुलेरिया

जन-सूचना अधिकारी अधिनियम के तहत आवेदनों का करें निपटारा, तृतीय पक्ष की सूचनाओं को लेकर सभी पहलुओं का रखें ध्यान धर्मशाला, 04 अगस्त। राज्य सूचना आयुक्त डा एसएस गुलेरिया ने कहा कि सूचना का अधिकार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने खजाने का मूंह आपदा प्रभावित लोगों के लिए खोला : मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्राकृतिक आपदा प्रभावितों के लिए की 4500 करोड़ के विशेष राहत पैकेज की घोषणा की

शिमला : हिमाचल प्रदेश में हाल ही में भारी बारिश के कारण प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार का खजाना खोलते हुए विशेष राहत पैकेज की घोषणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीटू चंबा ने मजदूर आंदोलन के दमन की कड़ी निंदा की : नोएडा-गुरुग्राम से शुरू हुआ आंदोलन कई राज्यों तक फैला : सुदेश ठाकुर

त्रिपक्षीय वार्ता बुलाने और गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई की मांग एएम नाथ। चंबा : सीटू जिला कमेटी चंबा ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा की भाजपा सरकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश के डिस्क्वालिफिशन पर सदन में हंगामा : राहुल गांधी जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए स्पीकर ने वायनाड पर बोलने की दी हिदायत

नई दिल्ली। संसद में विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक के कुश्ती फाइनल से डिस्क्वालिफाई होने के मुद्दे को लेकर काफी ज्यादा हंगामा मचा है. विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे को जोर-शोर के साथ लोकसभा...
Translate »
error: Content is protected !!