सड़क हादसे में बूरे जट्टां निवासी युवक करनवीर की मौत : आदमवाल के निकट बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

by

होशियारपुर  :   होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर गांव आदमवाल के निकट बस द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच शुरु कर दी है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सदर पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर एक हादसा हुया है। वहां पर एक युवक का शव मिला है, उक्त युवक मोटरसाइकिल पर सवार था तथा लोगों के मुताबिक बस की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। बस चालक मौके से फरार हो गया है, जिस संबंधी जांच की जा रही है कि बस कहां से आ रही थी व कहां जा रही थी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान करनवनीर पुत्र सिमरनजीत सिंह निवासी गांव बूरे जट्टां के रुप में हुई है तथा इसके परिजनों को सूचना दे दी गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पंजाब के शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा : पेपर लीक को लेकर सिरसा ने केजरीवाल पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में विरोध करने वाले नेता पंजाब के छात्रों के भविष्य पर चुप क्यों

चंडीगढ़ : दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब में कथित पेपर लीक की घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पंजाब के शिक्षा मंत्री...
article-image
पंजाब

सैन्य सम्मान के साथ दी गई सूबेदार हरदीप सिंह को अंतिम विदायगी

होशियारपुर, 08 मई: अरुणाचल प्रदेश में एल.ए.सी के साथ देश की सेवा करते हुए शहीद हुए होशियारपुर के गांव बरांडा के सूबेदार हरदीप सिंह को आज सैन्य सम्मान के साथ उनके गांव में ही...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और एसपी अम्बाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की रखी मांग : मुख्यमंत्री मान को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वडिंग ने पत्र लिख कर की मांग

चंडीगढ़ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सीएम भगवंत सिंह मान काे पत्र लिखा हैं, जिसमें उन्हाेंने मांग की हैं, कि पंजाब की सीमा के अंदर हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के...
Translate »
error: Content is protected !!