सत्ती ने नंगड़ां स्कूल को प्रदान किए 5.80 लाख के खो-खो खेल के मैट

by

ऊना 13 सितंबर – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगड़ां मे लगभग 5 लाख 80 हजार रुपये की लागत के खो-खो के मैट प्रदान किए।
इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि इसी स्कूल के लिए बास्केट बाल का कोर्ट भी बनाया जाएगा जिस पर लगभग साढ़े पांच लाख रुपये व्यय किए जाएंगे तथा इसके लिए यह राशि स्वीकृत हो चुकी है। इसके अलावा 30 लाख रुपये की राशि से परीक्षा भवन के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लघु सचिवालय ऊना का कार्य लगभग 50 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है जबकि पेखूबेला में 550 करोड़ की लागत से इंडियन आॅयल का सब डिपो बनकर तैयार हो चुका है। रामपुर में 29 करोड़ से सब्जी मंडी के भवन का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं लगभग 3 करोड़ से वीवीपैट भवन का निर्माण चल रहा है। शिक्षा के क्षेेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लगभग साढ़े 8 करोड़ रुपये से मैहतपुर आईटीआई के भवन तथा 7 करोड़ से आईटीआई ऊना के बी-ब्लाॅक का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं आईटीआई ऊना के परिसर में लगभग दो करोड़ रुपये से पर्यटन व्यापार भवन का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 12 करोड़ व्यय करके उन्नत ऊना-संतोषगढ़ वाया रामपुर नंगड़ा सड़क तैयार की गई है।
इस अवसर पर वार्ड सदस्य पंकज कुमार, पूनम, चरनो देवी, सुरजीत कौर व परवीण कुमारी, पूर्व प्रधान कमला देवी, पूर्व उपप्रधान रमेश चंद, पूर्व बीडीसी सदस्य कांता देवी, रविन्द्र चैधरी व राजिन्द्र गर्ग, स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य अंजना मल्होत्रा, राजेन्द्र गर्ग, राकेश गर्ग, युवा मोर्चा नंगड़ां के अध्यक्ष अमन चैधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

MLA किशोरी लाल ने नवाजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवैरी के होनहार

एएम नाथ।  बैजनाथ, 22 नवम्बर: – बैजनाथ के विधायक किशोर लाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवैरी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वार्षिक उत्सव का शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 जून को ज़िला  शिकायत निवारण समिति बैठक की करेंगे अध्यक्षता – 19 जून को सिहुंता में  होने वाली स्टार नाइट में  मुख्य अतिथि होंगे

एएम नाथ। चंबा :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया 19 जून को सिहुंता में  होने वाली स्टार नाइट में  मुख्य अतिथि होंगे । विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 21 जून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीएम और एसडीएम के साथ लगे निजी सुरक्षा कर्मी हटाने के निर्देश : मुख्यमंत्री व मंत्रियों की वीवीआईपी, वीआईपी मूवमेंट में भी वाहनों की संख्या होगी कम

शिमला : एडीएम और एसडीएम के साथ लगे निजी सुरक्षा कर्मी (पीएसओ) को हटाने के निर्देश हिमाचल की वित्तीय स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। अब इन पीएसओ की थाना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एयर होस्टेस प्राइवेट पार्ट में छुपा कर ला रही थी करीब एक किलो सोना : सोने को राजस्व खुफिया विभाग ने किया जब्त, आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और 14 दिन रिमांड

कन्नूर  :  केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक एयर होस्टेस  को करीब एक किलो सोने  के साथ हिरासत में लिया गया है। एयर होस्टेस यह सोना मस्कट से कथित तौर...
Translate »
error: Content is protected !!