सत्ती ने लोअर देहलां में बांटी 85 स्पोर्टस किटें

by

ऊना, 1 अक्तूबर: छठे राज्य वितायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने वीरवार को सायं ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत रावमापा लोअर देहलां में स्पोर्टस किटें वितरित की। इस मौके पर सती ने 85 किटें वितरित की जिसमें 60 बास्केटलबाल, 20 बाॅलीवाल व 5 कब्बडी की किटें शामिल है। इस मौके पर प्रो कब्बडी स्टार विशाल भारद्वाज विशेष रुप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों में शैक्षणिक ही नहीं बल्कि खेल गतिविधियों की दिशा में भी सुधार किया जा रहा है। जिला के विभिन्न स्कूलों में भी खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। विद्यार्थियों को मैट व अन्य जरूरी खेल सामग्री प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उन पर ही देश की उन्नति व विकास निर्भर करता है तथा बच्चों की ऊर्जा का एक सही दिशा में उपयोग करना आवश्यक है। सरकार का प्रयास है कि बच्चें नशों जैसी कुरीतियों से दूर रहें और क्रीडाओं को अपने जीवन में अंगीकृत करके शारीरिक एवं मानसिक शक्ति का विकास करें।
वर्तमान परिवेश में खेलों को भी एक व्यवसाय की तरह युवा अपना रहे हैं। उन्होंने प्रो कबड्डी स्टार विशाल भारद्वाज की मिसाल देते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि प्रो कबड्डी सीजन आठ में उनकी 60 लाख रुपये की बोली लगाई गई है जो हम सब के लिए गर्व की बात है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि अप्पर देहलां में लगभग एक करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जबकि लोअर दहलां में 8 लाख रूपये की राशि व्यय करके बास्केटबाल का ग्राउंड बना दिया गया है। एक करोड़ रूपये की धनराशि से अप्पर देहलां में स्टेडियम का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लोअर देहलां को आदर्श विद्यालयों के तहत चयनित करके 44 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। जबकि 16 लाख 44 हजार रूपये से दो कमरे पहले ही बना दिए गए हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य लोअर देहलां राकेश जसवाल, बीडीसी सदस्य अप्पर देहलां नरदार सिंह, एडीपीईओ अनिल शर्मा व रमन सहोड़, पूर्व प्रधान दविंद्र कौशल, पूव्र बीडीसी सदस्य कुलबीर सिंह सुखु, प्रधान ट्रक यूनियन अविनाश मेनन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू के सलाहाकार के बेटे पर पिस्तौल ताना और नकदी की मांग करते हुए गोली मारने की दी धमकी : एफआईआर दर्ज, नकाबपोश हमलावर मौके से फरार

एएम नाथ । शिमला :  मशोबरा में शुक्रवार को एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां सीएम सूक्खु के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के बेटे, आर्यन चौहान पर नकाबपोश हमलावरों ने पिस्तौल तानकर जानलेवा...
हिमाचल प्रदेश

32 पद अधिसूचित : एस्टेरिस्क हेल्थ केयर बेला बाथड़ी में भरे जाएंगे

ऊना : मैसर्ज एस्टेरिस्क हेल्थ केयर बेला बाथड़ी द्वारा 32 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के ट्रेनियों ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस

सन्तोषगढ़ । 21 जून :   भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में गत दिवस इन्टरनैशनल योग दिवस मनाया गया इस प्रोग्राम के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां का खौफनाक कबूलनामा : पहले बेटी फिर बेटा – 10 दिन में 2 दो मौतें….प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर दी चूहे मारने वाली गोलियां

बठिंडा :  गांव फूलेवाला में दस दिनों के भीतर दो मासूम बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. पुलिस जांच में मां और उसके सहयोगियों पर जहर देकर हत्या का आरोप सामने...
Translate »
error: Content is protected !!