सनोली गांव में हादसा : बैक करते ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया बच्चा, मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज

by

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

रोहित जसवाल।  ऊना।   सनोली गांव में नौगज्जा पीर मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजदीप सिंह (पुत्र दविंद्र सिंह), निवासी सनोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक कुलदीप सिंह उर्फ लाड्डी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में सनोली निवासी नवजोत सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम वह मंदिर के पास मौजूद था। इसी दौरान गांव का कुलदीप सिंह ट्रैक्टर लेकर गली में आया और उसे पीछे करते हुए मंदिर के अंदर ले जाने लगा। उस समय राजदीप मंदिर परिसर में खेल रहा था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जैसे ही बच्चा गेट से बाहर निकलने लगा, चालक ने पीछे देखे बिना ट्रैक्टर मोड़ दिया। इस दौरान ट्रॉली की टक्कर लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई है।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद परिजन घायल बच्चे को सिविल अस्पताल नंगल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर संतोषगढ़ पुलिस चौकी की टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि नवजोत सिंह के बयान के आधार पर थाना सदर ऊना में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*दो लाख से बनेगा रामलीला मंच – दशहरा सत्य,धर्म और न्याय की विजय का शाश्वत प्रतीक : केवल सिंह पठानिया*

एएम नाथ। शाहपुर, 4अक्तूबर।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार देर सायं द्रमण में सत्यमेव युवक मंडल द्रमण तथा रामलीला एवं दशहरा कमेटी मंझग्रा द्वारा आयोजित भव्य दशहरा उत्सव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक की गोलियां मारकर हत्या : नकाबपोश युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर हया फरार

गढ़शंकर, 28 मार्च : माहिलपुर शहर में चंडीगढ़ चौक पर एक बेकरी दुकान से समान लेने आये युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर हत्या कर दी और घटनास्थल से हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न

एएम नाथ। शिमला :    आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का समापन आज हुआ, जो क्लस्टर स्तर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड में किसी भी पद को समाप्त नहीं कियाः अनुराग पराशर

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के प्रवक्ता अनुराग पराशर ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड में कोई भी पद समाप्त नहीं किया गया है। कर्मचारी संगठनों के आरोपों को नकारते...
Translate »
error: Content is protected !!