सफाई कर्मचारी आयोग सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धः चंदन ग्रेवाल

by

पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने सफाई कर्मचारियों की सुनी मुश्किलें

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं और प्रशासन का दायित्व है कि उन्हें सम्मानजनक जीवन और कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स, होशियारपुर में नगर निगम अधिकारियों और सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर डा. अमनदीप कौर सहित अन्य नगर निगम व नगर कौंसिलों के अधिकारी एवं यूनियन पदाधिकारी भी उपस्थित थे। चेयरमैन श्री ग्रेवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बैठक का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की मुश्किलों को सीधे तौर पर सुनना, उनका समाधान करना और उनके कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करना है।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री ग्रेवाल ने बताया कि कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है। वहीं, कुछ मांगें ऐसी हैं जो राज्य स्तर की हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री पंजाब के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ताकि उन्हें भी शीघ्रता से निपटाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन, सुरक्षा उपकरण और आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई कर्मचारी खुद को उपेक्षित न महसूस करे।

चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके योगदान को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि ठोस कार्यवाही द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारी कल्याण के प्रति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आयोग इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। बैठक के अंत में उन्होंने उपस्थित सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

151 से ज्यादा सीट आ जाए तो प्रशांत किशोर के मुंह पर गोबर पड़ जाए : 303 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी – प्रशांत किशोर

नई दिल्ली  : राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को...
article-image
पंजाब

नाबालिग को भगाकर शादी करने का मामला : हाई कोर्ट ने खारिज की FIR, 14 साल है पुराना है मामला

चंडीगढ़ : घर से नाबालिग को भगाकर शादी करने के मामले में दर्ज एफआईआर को रद करने के लिए दायर याचिका की पंजाब एंड हरियाण हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में हाईकोर्ट ने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में अध्यापकों का समर्थ तहत प्रशिक्षण कैंप लगाया 

गढ़शंकर, 20 मार्च: पंजाब शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार स्कूल ऑफ एमिनैंस गढ़शंकर में मिशन समर्थ तहत गणित, पंजाबी तथा अंग्रेजी पढ़ाने वालों अध्यापकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। फेज-3 तहित...
article-image
पंजाब

संविधान दिवस पर लें मौलिक कर्तव्यों के निर्वाह का संकल्प : खन्ना

होशियारपुर, 26 नवम्बर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने उनके कार्यालय में मिलने आये लोगों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान के तहत हर व्यक्ति के 11 मौलिक...
Translate »
error: Content is protected !!