सबसे पहले रिजल्ट आएंगे गिद्दड़बाहा सीट पर : 13 राउंड में होगी गिनती, सुरक्षा के कडे़े प्रबंध

by

चंडीगढ़।  पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान के लिए कल  23 नवंबर को मतगणना होगी। इस दौरान सबसे पहले चुनावी नतीजे वीआईपी सीट गिद्दड़बाहा के आएंगे। यहां पर 13 राउंड में गिनती पूरी होगी। इस हलके में पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत बादल भाजपा के उम्मीदवार हैं, जबकि कांग्रेस की उम्मीदवार पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वडिंग और पूर्व अकाली नेता हरदीप सिंह डिल्लों आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं।

निर्वाचन आयोग की तरफ से मतगणना के लिए कडे़ सुरक्षा प्रबंध किए हैं। सारी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग की तरफ से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा तीन हजार के करीब सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहेंगे। मतगणना सुबह आठ बजे होगी।

ईवीएम में बंद  45 उम्मीदवारों की किस्मत :   चुनाव में कुल 45 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट की मतगणना सुखजिंदरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, गुरदासपुर में होगी। यहां 18 राउंड में गिनती संपन्न होगी, जबकि चब्बेवाल (एससी) की मतगणना रियात एंड बहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट होशियारपुर में होगी। गिनती 15 राउंड में होगी। बरनाला विधानसभा क्षेत्र की गिनती एसडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन बरनाला में 16 राउंड में होगी। गिद्दड़बाहा के वोटों की गिनती गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बालक) में होगी।

सबसे अधिक मतदान गिद्दड़बाहा में हुआ :   20 नवंबर को चार सीटों पर कुल 63.91 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान गिद्दड़बाहा में 81.90 प्रतिशत हुआ। चब्बेवाल में सबसे कम 53.43 फीसदी मतदान हुआ है। यहां पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने अधिक मतदान किया है। यहां पर 42591 महिलाओं और 42585 पुरुषों ने मतदान किया। डेरा बाबा नानक में 64.01 फीसदी और बरनाला 56.34 फीसदी मतदान हुआ है।

डेरा बाबा नानक –  जतिंदर कौर कांग्रेस की उम्मीदवार है। वह पूर्व उप मुख्यमंत्री और गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर रंधावा की पत्नी है, जबकि गुरदीप सिंह रंधावा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। वहीं, भाजपा ने पूर्व शिरोमणि अकाली दल के नेता रवि करण सिंह काहलों को मैदान में उतारा था।

चब्बेवाल सीट –  आम आदमी पार्टी ने सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के बेटे इशांक को टिकट दिया था। उनके पिता पहले पहले यहां से विधायक रहे चुके हैं। कांग्रेस ने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रणजीत सिंह व भाजपा ने पूर्व शिरोमणी अकाली दल  नेता व मंत्री रह चुके सोहन सिंह ठंडल पर दांव खेला है।

बरनाला सीट –  आम आदमी पार्टी ने हरिंदर सिंह धालीवाल को टिकट दी है, जो कि सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के करीबी हैं। इसी तरह भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए और दो बार हलके के विधायक रह चुके केवल ढिल्लों व कांग्रेस कुलदीप सिंह काला ढिल्लों को उम्मीदवार बनाया है।

गिद्दड़बाहा सीट –  कांग्रेस ने पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िग को उम्मीदवार बनाया है। जबकि आम आदमी पार्टी  ने चुनाव से ठीक पहले शिरोमणी अकाली दल  में शामिल हुए हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों पर दांव खेला है। वहीं, भाजपा ने पूर्व सीएम स्व. प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत को टिकट दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा ने साहिबज़ादों की लसानी शाहदत को समर्पित में कवि दरबार करवाया

गढ़शंकर :  मेजर सिंह मौजी लाइब्रेरी में दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष प्रिंसीपल बिक्कर सिंह की अगुआई में साहिबज़ादों की लसानी शाहदत को समर्पित में कवि दरबार करवाया गया ।         ...
article-image
पंजाब

कोविड उपचार संबंधी किसी तरह की समस्या आने पर जिला वाली हैल्पलाइन नंबरों का करें प्रयोग: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा जिले के 10 अस्पतालों में किया जा रहा है कोविड मरीजों का इलाज अस्पतालों में कोविड इलाज संबंधी उपलब्ध बैडों की जानकारी लेने के लिए हैल्पलाइन नंबर 82187-65895 पर किया...
article-image
पंजाब

सामाजिक समानता के लिए काम करना ही डा. अम्बेडर को सच्ची श्रद्धांजलि : निमिशा मेहता

गढ़शंकर :  भाजपा नेता निमिशा मेहता द्वारा अपने साथियों समेत अपने निवास पर डा. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न गांवों के पंचों, सरपंचों तथा नंबरदारों ने पहले...
article-image
पंजाब

शंभू रेलवे ट्रैक विस्फोट केस को पुलिस ने सुलझाया : मुख्य साजिशकर्ता का सहयोगी गिरफ्तार

चंडीगढ़/पटियाला, 2 मई :  पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आईएसआई आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए तीन प्रमुख आतंकी घटनाओं-सीआईए मोगा ग्रेनेड हमला, सरहिंद रेलवे ट्रैक...
Translate »
error: Content is protected !!