सब ठीक है, पार्टी लाइन का पालन करेंगे’….मीटिंग के बाद बदले चन्नी के सुर

by

नई दिल्ली : पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच पूर्व सीएम और कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को नई दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से मुलाकात की। बैठक के बाद चन्नी ने कहा कि हम पार्टी के प्रति समर्पित हैं और पार्टी लाइन का पालन किया जाएगा।

पंजाब कांग्रेस में मची खींचतान के बीच हाईकमान के साथ चन्नी की मुलाकात और उनका यह बयान बेहद अहम है। बता दें कि पंजाब कांग्रेस में मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बीच सियासी खींचतान चल रही है।

नई दिल्ली में चरणजीत सिंह चन्नी की मुलाकात संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से हुई। चन्नी ने राहुल गांधी को अपना नेता बताया और कहा कि हाईकमान के सामने अपनी बात रखी है। पार्टी का जो भी फैसला होगा, उसे माना जाएगा। हमारा मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं है। बता दें कि अमरिंदर सिंह की सरकार के वक्त से ही पंजाब कांग्रेस गुटबाजी से उबर नहीं सकी है। पहले सियासी खींचतान कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच हुई। बाद में जब चन्नी को सीएम बनाया तो उस वक्त भी गुटबाजी उभरी। अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और चन्नी के बीच गुटबाजी जारी है। दोनों ही खेमे अपनी-अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने में जुटे हैं।

हम पार्टी के साथ खड़े हैं:  आज बैठक हाईकमान के साथ बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ‘सब ठीक है। हम पार्टी के प्रति समर्पित हैं। हम पार्टी लाइन का पालन करेंगे।’ चन्नी ने आगे बताया कि आज कई नेताओं को यहां (दिल्ली) बुलाया गया था और हमने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, ‘एक बात बिल्कुल साफ है कि हम पार्टी के साथ खड़े हैं। हम पार्टी हाईकमान का सम्मान करते हैं। राहुल गांधी हमारे नेता हैं। हम उन्हें बेहद मानते हैं।’

‘किसी को नीचा दिखाना मकसद नहीं’ :  जालंधर के सांसद ने आगे कहा, ‘हमारे सभी कार्यकर्ता और नेता मजबूती से पार्टी के साथ खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। हमारा मकसद किसी को शर्मिंदा करना या नीचा दिखाना नहीं है। हम बस पंजाब में पार्टी को आगे ले जाना चाहते हैं। हमने अपनी बात रखी है। हाईकमान ने हमारी बात सुनी है। आखिरी फैसला हमेशा हाईकमान का होगा, वे जो भी फैसला लेंगे, हम उसे मानेंगे और उसी मुताबिक आगे बढ़ेंगे। सब ठीक है। हम पार्टी के प्रति समर्पित हैं। हम पार्टी लाइन का पालन करेंगे।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

262 ग्राम हेरोईन : एक काबू

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 262 ग्राम हेरोईन सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम...
article-image
पंजाब

पट्टी के जंगल से चोरी की लकड़ी और वाहन जब्त : चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा/9 नवंबर :; मुख्य वन संरक्षक डॉ. संजीव तिवारी और प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) धर्मवीर ढेरू के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, होशियारपुर वन विभाग की टीम ने पट्टी में सरकारी वन भूमि...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में खेतीबाड़ी विभाग द्वारा लेक्चर करवाया

माहिलपुर – स्थानीय श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में प्रिं डॉ जसपाल सिंह के निर्देशानुसार कालेज के खेतीबाड़ी विभाग के इंचार्ज डॉ प्रतिभा चौहान की अगुवाई में विभाग के विद्यार्थियों के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SC के निर्देश पर नई SIT का गठन, जानें कौन-कौन होगा शामिल?

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे और दान राशि में हुई चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने नई विशेष जांच...
Translate »
error: Content is protected !!