नशे में धुत पंजाब के युवकों ने पंचकूला में पुलिस पर किया हमला: एएसआई की बाजू मरोड़ दी और लात-घूंसों से मारपीट

by

पंचकूला :  पंजाब के युवकों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए पुलिस जवानों के साथ मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी। घटना सेक्टर-5 स्थित कैक्टस पार्क कट के पास ड्रंक एंड ड्राइव नाके के दौरान बुधवार देर रात की है।

पंजाब के मानसा के रहने वाले तीनों आरोपितों ने नशे में धुत होकर नाके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपितों ने ड्यूटी पर तैनात एएसआइ और होमगार्ड जवानों के साथ मारपीट की, सरकारी एल्कोसेंसर मशीन सड़क पर पटककर तोड़ दी और पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फाड़ दी।

सूचना मिलने पर सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान साहिल, राहुल और हरवीर के तौर पर हुई है। वीरवार को पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यातायात थाना सूरजपुर में तैनात एएसआइ पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब 1:30 बजे वह होमगार्ड जवानों के साथ सेक्टर-5 के कैक्टस पार्क कट पर ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-5 क्लब की ओर से एक युवक नशे की हालत में पैदल आया और पुलिसकर्मियों से अभद्रता और गाली-गलौज करने लगा। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और कुछ ही देर में अपने दो साथियों को मौके पर बुला लिया।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपितों ने मिलकर एएसआई पवन कुमार पर हमला कर दिया। उनकी बाजू मरोड़ दी और लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे राहगीरों के साथ भी आरोपितों ने हाथापाई की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों युवक सेक्टर-5 के क्लब में जन्मदिन पार्टी मनाने आए थे। यहां आरोपितों ने शराब पी और देर रात वहां से निकलने के बाद पुलिस टीम से भिड़ गए। आरोपितों में साहिल और राहुल दोनों सगे भाई हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी कर्मचारी से मारपीट करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बम की तरह फटा मोबाइल : 20 साल की युवती की इलाज के दौरान हो गई मौत

डलहौजी  :  मोबाइल ब्लास्ट के मामले अक्सर  सामने आते रहते हैं. ताजा मामले में मोबाइल ब्लास्ट में घायल युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई. 20 साल की युवती किरण का हिमाचल प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी का बड़ा एक्शन : 26 लग्जरी गाड़ियां, 178.12 करोड़ की संपत्ति जब्त – 6 अचल संपत्तियों, 73 बैंक खातों में बैंक बैलेंस और 26 लक्जरी वाहनों को अस्थायी रूप से कुर्क

जालंधर :  शहर में व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड, बिग बॉय टॉयज समेत अन्य के खिलाफ जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट टीम ने एक्शन लिया है। जानकारी के अनुसार जांच में पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत...
article-image
पंजाब

थाने पर ग्रेनेड हमले के बाद कई और धमाकों की थी साजिश : ISI के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क

अमृतसर। बॉर्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर हैंड ग्रेनेड हमले के बाद पाकिस्तान समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल कई और धमाके करने की...
Translate »
error: Content is protected !!