सभी डीएफओ एक हफ्ते के भीतर देंगे वन भूमि की मौजूदा स्टेट्स रिपोर्ट – उपायुक्त अनुपम कश्यप

by
वन भूमि की डिमार्केशन को लेकर वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम व डीएफओ के साथ बैठक आयोजित
एएम नाथ। शिमला : जिला शिमला में वन भूमि की डिमार्केशन को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी एसडीएम और डीएफओ के साथ उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त ने कहा कि जिला के सभी डीएफओ एक हफ्ते के भीतर वन भूमि की मौजूदा स्टेट्स रिपोर्ट देंगे। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इन आदेशों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने WP 1164/2023 के मामले में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वन भूमि को चिन्हित करने, उन पर कब्जा लेने और राजस्व विभाग के कब्जे वाली गैर-वन उद्देश्यों के लिए आवंटित भूमि को वन विभाग को सौंपने का निर्देश दिया है। इसी आदेश के तहत जिला भर में वन विभाग, राजस्व विभाग कार्य कर रहा है।
इस दौरान आदेशों को लागू करने के लिए फील्ड में आ रही चुनौतियों के बारे में विस्तृत से चर्चा की गई। स्टाफ की कमी सबसे बड़ा कारण सामने आ रहा है। लेकिन इससे निपटने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए है कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में अलग से योजना बनाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को शीघ्र लागू करवाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा सहित सभी एसडीएम और डीएफओ मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का दून की पंचायतों के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

बद्दी, 29 जनवरी : बद्दी के संडोली में बन रहे हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का दून की पंचायतों के लोगों ने विरोध किया है। किसानों ने बरोटीवाला चौक से एसडीएम कार्यालय तक सरकार के खिलाफ रोष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बादल फटने से ब्यास नदी में बाढ़ आने से पुल गिरा: पर्यटक फंसे, मनाली में सैकड़ों होटल व भवन खतरे में

एएम नाथ । मनाली। Flood In Manali, हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इस कारण जगह-जगह से तबाही की खबरें आ रही हैं। मंगलवार सुबह मनाली में तबाही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी ब्यास में पलटी बोरिंग मशीन, ऑपरेटर बहा; हाईवे निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

एएम नाथ। मंडी :;हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पाइलिंग (बोरिंग) मशीन ब्यास नदी में पलट गई। हादसे में मशीन का ऑपरेटर बह गया है। मंडी के बिंद्रावणी में ब्यास नदी के तेज बहाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मास्टर ट्रेनर ने स्कूली बच्चों को रासायन मुक्त खेती की जानकारी दी

आने वाले गर्मियों के दौरान कीचन वाटिका तैयार करने का आह्वान किया पट्टा मेहलोग, 25 फरवरी (तारा) : राजकीय उच्च विद्यालय भावगुडी मे राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत कृषि सत्र का आयोजन किया गया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!