सभी योग्य महिलाओं को मिलेगा मावां-धीयां सत्कार योजना का लाभ : विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा

by

होशियारपुर, 19 जून : विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत सभी योग्य महिलाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी रजिस्ट्रेशन करवा रही हैं।
विधायक जिम्पा ने बताया कि सत्कार सखियों के जरिए महिलाओं के फॉर्म भरे जा रहे हैं और पूरी प्रक्रिया सुचारू ढंग से चल रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह की चिंता या घबराहट न करें, क्योंकि पंजाब सरकार द्वारा हर योग्य महिला को योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला का फॉर्म किसी कारण से देरी से भरा गया है, तो भी उसे अन्य लाभार्थियों की तरह वित्तीय सहायता बराबर रूप से मिलेगी।
विधायक जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक उम्र की अन्य सभी श्रेणियों की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रूपए और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपए प्रति माह वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आम लोगों, खासकर गरीब परिवारों के लिए यह रकम बहुत महत्वपूर्ण है। यह वित्तीय सहायता केवल एक योजना नहीं, बल्कि मावां और धीयां के सम्मान का प्रतीक है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश की पहली एफआईआर दर्ज : नए कानून के हिसाब से सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाने में

नई दिल्ली । भारतीय न्याय संहिता के तहत सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाने में नए कानून के हिसाब से पहली एफआईआर दर्ज हो गई है। देर रात पैट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने देखा...
article-image
पंजाब

ਪਟਿਆਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਲਬੇੜਾ ਵਿਖੇ ਕਾਰ ‘ਚੋਂ ਹੋਈ 8.25 ਲੱਖ ਦੀ ਲੁੱਟ ਦੀ ਗੁੱਥੀ ਸੁਲਝਾਈ

ਪਟਿਆਲਾ, 22 ਦਸੰਬਰ: ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਪਟਿਆਲਾ ਹਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਅਕਾਲ ਅਕੈਡਮੀ ਬਲਬੇੜਾ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੜੀ ਸਵੀਫਟ ਕਾਰ ‘ਚੋਂ ਗੱਡੀ ਦਾ ਸ਼ੀਸ਼ਾ ਭੰਨਕੇ ਅੱਠ ਲੱਖ ਪੱਚੀ ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲੁੱਟ ਦੀ...
article-image
पंजाब

Lohri and Makar Sankranti hold

National players celebrate festival with parents and fellow cricketers at HDC grounds in grand style Hoshiarpur l Daljeet Ajnoha: Jan.13 : The District Cricket Association Hoshiarpur celebrated the Lohri and Makar Sankranti festivals with...
article-image
पंजाब

डीटीएफ द्वारा 16 नवंबर की चब्बेवाल रैली की तैयारियों के लिए लामबंदी जारी– सीईपी के नाम पर स्कूलों में डर का माहौल पैदा करने की निंदा

गढ़शंकर, 13 नवम्बर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब ने राज्य सरकार पर शिक्षकों के मुद्दों को हल न करने, लोगों के खिलाफ नई शिक्षा नीति लागू करने, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल रखने...
Translate »
error: Content is protected !!