सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पद्दी सूरा सिंह में सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा दो दर्जन से अधिक विरासती पेड़ लगाए

by
गढ़शंकर। सोशल वेलफेयर सोसायटी रजि. के प्रधान हरवेल सिंह सैनी की अगुआई में सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पद्दी सूरा सिंह में मुख्याध्यपक  जसबीर सिंह और शहर के सेवानिवृत्त भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक विरासती त्रिवेणी (बोड़, पीपल और नीम) के अलावा कदम, ऑस्ट्रेलियन कीकर, आम जामन, आवला, सुहाजना अमरूद आदि के पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर के अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य का वन और वृक्ष आवरण केवल 5.92% है और 2030 तक इसे 7.5% तक बढ़ाने का लक्ष्य है, जिसमें समाजसेवियों, गैर सरकारी संगठनों के योगदान की बहुत आवश्यकता है, इसलिए हम इस वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए 2009 से लगातार प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक साहिब का संदेश है:-  “पवन गुरु पानी पिता माता धरतु महातु” इसके अनुसार, इस धरती को हरा-भरा बनाकर जल और वायु को शुद्ध किया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम इस ऋतु में वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। “सावन सरसी कामिनी चरण कमल सिउ प्यार” सावन के इस धार्मिक महीने में वृक्षारोपण करने से ईश्वर/प्रभु/परमात्मा से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।  इसलिए सभी को यह पुण्य कार्य अवश्य करना चाहिए।  हेडमास्टर जसबीर सिंह ने सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष और सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि आप पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के इस प्रयास में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी वादा किया कि जितने भी पौधे लगाए गए हैं, उनकी सुरक्षा की जाएगी और प्रत्येक पौधे का पालन-पोषण करके उन्हें बड़ा किया जाएगा। इस अवसर सोशल वेलफेयर सोसाइटी से धर्मजीत सिंह राजा, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर लंबरदार प्रेम सिंह बगवाई के इलावा मास्टर विशाल, वेशाल कुमार, मैडम कमलजीत कौर और रजनीश कौर, आगनवाड़ी कार्यकर्ता लखविंदर कौर और राजवीर कौर एमडीएम कार्यकर्ता पूनम रानी, परमजीत कौर और रजनी देवी, सफाई कर्मचारी प्रवीण कुमारी और युवा नेता नवप्रीत सिंह और सिंदरपाल, शहरवासी और स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
फोटो :  सोसायटी के प्रधान हरवेल सिंह सैनी व सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पद्दी सूरा सिंह के मुख्याध्यपक जसबीर सिंह व अन्य पोदारोपण करते हुए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं के लिए बनते प्रसाद में दरोगा ने फेंकी राख : सस्पैंड

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भोजन-पानी की व्यवस्था की थी। लेकिन एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों...
article-image
पंजाब

MLA Dr. Ishank Kumar Facilitates

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb 5 :Chabbewal MLA Dr. Ishank Kumar informed that under Project Roshani, a nationwide paediatric eye-care initiative being implemented under AIIMS, New Delhi, free eye check-up camps were organised for students in the...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर का बी.ए. का परिणाम शानदार : गुरविंदर कौर कालेज में प्रथम

गढ़शंकर, 15 जुलाई : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए परिणाम में डीएवी कालेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का बी.ए. का परिणाम शानदार रहा। इस परिणाम में सभी छात्राओं ने शानदार अंक हासिल कर कालेज...
पंजाब

युवती के साथ छेडख़ानी करने व धमकीयां देने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गांव सकरूली में एक युवती के साथ छेडख़ानी करने तथा उसे डऱाने धमकाने के मामले में 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। माहिलपुर पुलिस को दी शिकयत...
Translate »
error: Content is protected !!