सरकारी कार्यालयों के वास्तु दोष सभी जनता को भोगना पड़ता हैं : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जब भी बात वास्तु की आती है तो हमें सिर्फ़ हमारे भवन की वास्तु तक सीमित नहीं रहना होगा। हम जिस शहर, राज्य में रह रहे हैं उस शहर ओर राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों चाहे शिक्षा , चिकित्सा, राजस्व, शासकीय, वित्त, विधि, कानून, परिवहन, आपदा विभाग की वास्तु के प्रभाव भी हम आम जनता को झेलने पड़ते हैं ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का। जो कार्यालय जिस शासकीय तंत्र से जुड़े हैं उससे संबंधित गुण धर्म के प्रभाव जन सामान्य को झेलने पड़ते हैं। उदाहरण के लिए अगर किसी शहर, राज्य के पुलिस मुख्यालय में वास्तु दोष है तो जनता को आपराधिक मामले ज्यादा प्रभावित करेंगे। अगर शासकीय कार्यालय में ईशान कोण में गंभीर वास्तुदोष है तो वहां से कोई ऐसा ऑर्डर निकल सकता है जो जन हित में होते हुए भी जन हितार्थ नहीं लगेगा और जनता ऐसे ऑर्डर का विरोध भी कर सकती हैं जैसे हड़ताल करना, उस ऑर्डर के विरुद्ध निराधार बातें बनाना आदि आदि। किसी कार्यालय में ईशान कोण,आग्नेय कोण ओर नेरीतय कोण दूषित है तो सरकारी ऑर्डर को अकारण विलंब होने लग जाता हैं। अतः हमें हमारे भवन की वास्तु के साथ साथ बाहरी वास्तु को भी ध्यान में रखना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर नगर पंचायत चुनाव : आप के 13 उम्मीदवारों , कांग्रेस के उम्मीदवारों 11, बसपा के उम्मीदवारों 3 व 16 निर्दलीयों ने भरे नामांकन पत्र

गढ़शंकर, 12 दिसंबर  : नगर पंचायत माहिलपुर के 13 वार्डो में 21 दिसंबर को हो रहे चुनाव के लिए नामजदगी पेपर जमा कराने के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी के 13, कांग्रेस के 11,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवक की हत्या: 3 बहनों का था इकलौता भाई

बैजनाथ : हिमाचल के चंबा के भटियात क्षेत्र की होबार पंचायत के गांव मतियार निवासी युवक का पंजाब के पटियाला में अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 83 हिम तेंदुए, राज्यव्यापी दूसरी गणना में हुआ खुलासा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में हिम तेंदुओं की संख्या 83 है। यह जानकारी राज्य के वन विभाग के वन्यजीव प्रकोष्ठ ने 17 अक्टूबर 2025 को जारी अपने बयान में दी। यह...
article-image
पंजाब

हलवारा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के चालू होने में देरी का मामला : वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री को पत्र लिखा

यह सुनिश्चित करने की अपील की कि हवाई अड्डा पंजाब की आर्थिक आकांक्षाओं को पूरा करे, न कि उन्हें नुकसान पहुँचाए चंडीगढ़, 7 नवंबर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के...
Translate »
error: Content is protected !!