सरकारी डाइट की सीटें भरने की मांग : शिक्षा बोर्ड की भूमिका पर उठे सवाल

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में संचालित सरकारी डाइट संस्थानों में डीएलएड के सैकड़ों पद रिक्त पड़े होने के बावजूद इच्छुक अभ्यर्थियों को अवसर नहीं मिल पा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। डॉ. मामराज पुंडीर पूर्व प्रान्त महामंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल प्रदेश ने कहा कि इसके विपरीत निजी संस्थानों में डीएलएड सीटों पर भारी शुल्क वसूले जाने से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर लाखों रुपये का आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

ऐसी स्थिति में यह धारणा बन रही है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की कार्यप्रणाली निजी संस्थानों को लाभ पहुंचाने वाली प्रतीत हो रही है, जिससे पारदर्शिता और प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुलभ एवं किफायती अवसर उपलब्ध कराना होना चाहिए, न कि उन्हें महंगी निजी व्यवस्थाओं पर निर्भर होने के लिए बाध्य करना।
प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री से आग्रह है कि इस विषय पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए सरकारी डाइट संस्थानों में रिक्त सीटों को तुरंत भरा जाए, प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए तथा छात्रों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षक प्रशिक्षण का समान अवसर मिलना राज्य की जिम्मेदारी है। आशा है कि सरकार इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में हर तरफ अव्यवस्थाओं की भरमार, जनहित के मुद्दे पर खामोश सरकार : जयराम ठाकुर

पानी के लिए एसडीएम कार्यालय का घेराव करने से पता चलती है स्थिति की भयावहता  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से मिले नेता तिपक्ष एएम नाथ।...
हिमाचल प्रदेश

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल व्यक्तित्व विकास तथा नशा मुक्त समाज बारे उपायुक्त ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एएम नाथ। चम्बा :  युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान हो सुनिश्चित : DC अपूर्व देवगन

चंबा, 26 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि राजस्व संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान को लेकर सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के साथ कार्य व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं । वे आज उपायुक्त कार्यालय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अय्याश प्रोफेसर ने 20 साल में 30 से ज्यादा छात्राओं का किया यौन शोषण : पॉर्न साइट पर करता था अपलोड

हाथरस। बागला डिग्री कालेज के प्रोफेसर के मोबाइल से 65 अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला कि ज्यादातर वीडियो कालेज की छात्राओं के हैं। कई वीडियो उसने पोर्न साइट पर...
Translate »
error: Content is protected !!